इनवीटेशन से तौबा, एप करेगा अपग्रेड
उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र ने तैयार किया एप
माघ मेले के दौरान चलो मन गंगा यमुना तीर में होगी औपचारिक लांचिंग पहले चरण में एप के जरिए आयोजनों और फोटो से जुड़ेगा लिंक dhruva.shankar@inext.co.in ALLAHABAD: उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र में कोई आयोजन हो गया हो या फिर कोई बड़ा कल्चरल इवेंट होना है। अब इसके लिए शहरियों को परेशान होने की जरुरत नहीं है। बस आपको अपने एंड्रायड फोन पर सांस्कृतिक केन्द्र का एप डाउनलोड करना होगा। उसके बाद केन्द्र में होने वाले हर आयोजन की जानकारी से आप अपग्रेड हो सकेंगे। प्ले स्टोर से करें डाउनलोडकेन्द्र की सांस्कृतिक गतिविधियों की जानकारी घर बैठे अपने मोबाइल पर पा सकते हैं। सोशल साइट्स से जुड़ने के बाद सांस्कृतिक केन्द्र ने डिजिडल इंडिया की दिशा में कदम बढ़ाते हुए एप बना लिया है। जिसे प्ले स्टोर के जरिए शहरी डाउनलोड कर सकते हैं। पहले चरण में आयोजन की जानकारी के साथ ही लाइब्रेरी और केन्द्र की फोटो गैलेरी को यू ट्यूब से लिंक किया जाएगा।
सुझाव का भी होगा आप्शनहालांकि एप डाउनलोड की सुविधा नए साल से ही शहरियों को मिल सकेगी। माघ मेले में प्रतिवर्ष होने वाले चलो मन गंगा यमुना तीर में एप की औपचारिक लांचिंग की जाएगी। सांस्कृतिक केन्द्र को किस तरह से आगे बढ़ाया जा सकता है या आयोजनों में होने वाली परेशानियों को लेकर भी शहरियों को सहूलियत दी जाएगी। पहला चरण सक्सेज हुआ तो एप में केन्द्र की बेहतरी से संबंधित ऑप्शन भी दिया जाएगा। जिसमें लोग अपना सुझाव भी दे सकते हैं।
देश में डिजिटल क्रान्ति आ चुकी है। सांस्कृतिक केन्द्र से अक्सर लोगों को शिकायत रहती थी कि आपके यहां आयोजन हो जाता है लेकिन उसकी जानकारी नहीं मिल पाती है। इसलिए केन्द्र का एप तैयार कराया गया है। जिसका उपयोग शहरी नए साल से कर सकते हैं। औपचारिक लांचिंग चलो मन गंगा यमुना तीर आयोजन के दौरान होगी। -गौरव कृष्ण बंसल, निदेशक उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र