वर्ष 2017 के लिए हुआ चयन

दस नवम्बर को इलाहाबाद में दिया जाएगा पुरस्कार

ALLAHABAD: मीरा फाउंडेशन की ओर से हिन्दी साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कृति के लिए दिए जाने वाले मीरा स्मृति पुरस्कार के लिए साहित्यकार के नाम का ऐलान शनिवार को किया गया। वर्ष 2017 के लिए यह पुरस्कार साहित्यकार नीरज खरे को उनकी पांडुलिपि 'आलोचना के रंग' के लिए प्रदान किया जाएगा। इसका आयोजन इलाहाबाद के उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र के सभागार में दस नवम्बर को होगा। श्री खरे को सम्मान के अन्तर्गत पुरस्कार राशि 25 हजार रुपए नकद, शॉल, प्रशस्ति पत्र व श्री फल प्रदान किया जाएगा।

निर्णायक मंडल ने लगाई मुहर

मीरा स्मृति पुरस्कार के लिए निर्णायक मंडल ने साहित्यकार नीरज खरे के नाम पर मुहर लगाई है। मंडल में साहित्य जगत से भोपाल के डॉ। धनंजय वर्मा, इलाहाबाद के प्रो। राजेन्द्र कुमार, नई दिल्ली की नासिरा शर्मा, रीवा के डॉ। विजय अग्रवाल व डॉ। अशोक त्रिपाठी शामिल रहे। संयोजक डॉ। त्रिपाठी ने बताया कि पुरस्कृत होने वाले 'पांडुलिपि आलोचना के रंग' का प्रकाशन साहित्य भंडार, इलाहाबाद के द्वारा किया जाएगा।

Posted By: Inextlive