- काली नदी पर बनने वाले पंचेश्वर बांध किया किया विरोध

---------

PITHORAGARH: नेपाल के माओवादी विप्लव गुट के कार्यकर्ताओं ने भारतीय सीमा पर भारत के खिलाफ नारे बाजी की। कालापानी को अपना बताते हुए वापस करने सहित क्9भ्0 की भारत नेपाल संधि समाप्त करने के नारे लगाए। नेपाल के प्रधानमंत्री की उत्तराखंड यात्रा के दूसरे दिन ही नेपाली माओवादियों ने भारत के खिलाफ नारेबाजी की।

नेपाल को बरगला रहा भारत

माओवादियों ने बीते दिनों भारत और नेपाल के मध्य हुए समझौतों को गलत करार देते हुए भारत पर नेपाल को बरगलाने का आरोप लगाया। नेपाल के माओवादी गुट का एकीकृत युवा अभियान सोमवार से प्रारंभ हुआ। राष्ट्रघात, जनघात और भ्रष्टाचार के खिलाफ मैची से महाकाली तक के अभियान की नेपाल के झूलाघाट से शुरुआत हुई। झूलाघाट में भारतीय सीमा पर आयोजित सभा में माओवादियों ने भारत को जमकर कोसा। काली नदी पर बनने वाले पंचेश्वर बांध को नहीं बनने देने का एलान किया।

भारत ने कब्जाई नेपाल की जमीन

सभा में माओवादियों ने एक बार फिर कालापानी विवाद उठाते हुए कहा कि भारत ने नेपाल की भूमि कब्जाई है। कालापानी वापस लेकर ही दम लेंगे। भारत और नेपाल सरकार के मध्य हुए सभी समझौतों को भारत के पक्ष में बताया और कहा कि भारत के साथ हुए समझौते तत्काल रद होने चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि भारत नेपाल में विस्तारवादी नीति अपनाया हुआ है। नेपाल सरकार इसके बाद भी भारत की पक्षधर बनी है। भारत लोक लुभावन प्रलोभन देकर नेपाल का अहित कर रहा है। कार्यक्रम में भारत विरोधी नेत्र विप्लव चंद उर्फ विप्लव गुट के मुख्य कर्ताधर्ता ओम प्रकाश चुनारा, पोलित ब्यूरो सदस्य एवं संगठन अध्यक्ष प्रदीप मल्ल सहित अन्य बडे़ नेता मौजूद थे।

Posted By: Inextlive