-सुपौल, दरभंगा, किशनगंज, अररिया, नालंदा, शेखपुरा और मुंगेर में नए डीएम

PATNA: बिहार सरकार ने 7 जिलों में नए डीएम तैनात की है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी। नालंदा, दरभंगा, सुपौल, किशनगंज, अररिया, शेखपुरा और मुंगेर जिले में नए डीएम होंगे। इनमें कई ऐसे हैं जो 3 वर्ष से अधिक समय से एक ही जिले में तैनात थे।

त्यागराजन बने दरभंगा के डीएम

सुपौल के डीएम बैद्यनाथ यादव अररिया में पदस्थापित किए गए हैं। दरभंगा के डीएम चंद्रशेखर सिंह मुख्यमंत्री सचिवालय में संयुक्त सचिव बनाए गए हैं। वह सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे। किशनगंज के डीएम महेंद्र कुमार सुपौल के डीएम बनाए गए हैं। अररिया के डीएम हिमांशु शर्मा किशनगंज के डीएम होंगे। नालंदा के डीएम त्यागराजन एसएम दरभंगा के डीएम बने हैं।

योगेंद्र सिंह होंगे नालंदा के डीएम

पर्यटन विभाग में संयुक्त सचिव और बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम की प्रबंध निदेशक इनायत खान को शेखपुरा का डीएम बनाया गया है। पदस्थापना की प्रतीक्षा में राजेश मीणा मुंगेर के डीएम बने हैं। वहीं शेखपुरा के डीएम योगेंद्र सिंह अब नालंदा के डीएम होंगे। मुंगेर के डीएम आनंद शर्मा पर्यटन विभाग के संयुक्त सचिव बनाए गए हैं। वह बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे।

Posted By: Inextlive