पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अपने दूसरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है। वहीं नए चेहरों में अमित शाह गृह मंत्री और एस जयशंकर विदेश मंत्री बन गए हैं। आइये जानें नए चेहरों कौन किस विभाग का मंत्री बना है।


कानपुर। पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अपने दूसरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है। नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल में कुछ नए चेहरों को भी मौका मिला है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह देश के गृह मंत्री और एस जयशंकर विदेश मंत्री बन गए हैं। बता दें कि अमित शाह गांधीनगर, गुजरात से चुनाव जीतकर पहली बार लोकसभा पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता व शाह संगठनात्मक कौशल की बीजेपी की जीत में बड़ी भूमिका मानी जाती है। यह पहली बार है जब वह केंद्र सरकार में मंत्री पद संभाल रहे हैं। इसके पहले वह गुजरात में मोदी सरकार का हिस्सा रह चुके हैं। भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के बाद अमित शाह गुजरात से दूसरे गृह मंत्री बने हैं। आइये जानें, नए चेहरों कौन किस विभाग का मंत्री बना है।


Modi Government 2019 : अमित शाह गृह मंत्री, राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री, जानें मोदी सरकार 2 में किसे मिला कौन सा मंत्रालयनए मंत्रियो को ये मिला विभागअमित शाह - गृह मंत्रीएस जयशंकर - विदेश मंत्रीप्रहलाद जोशी - संसदीय मामलों के मंत्री और कोयला एंव खाद्यान मंत्रालयअरविंद गणपत सावंत - भारी उद्योग मंत्रालयरमेश पोखरियाल - मानव संसाधन मंत्री

अर्जुन मुंडा - आदिवासी मामलों के मंत्रीप्रहलाद सिंह पटेल - संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय (राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार)अनुराग ठाकुर - वित्त मंत्रालय (राज्य मंत्री)देबाश्री चौधरी - महिला एवं बाल विकास मंत्रालय (राज्य मंत्री)नित्यानंद राय - गृह मंत्री (राज्य मंत्री)कैलाश चौधरी - कृषि मंत्रालय (राज्य मंत्री)जी किशन रेड्डी - गृह राज्य मंत्री (राज्य मंत्री)संजय धोत्रे - मानव संसाधन विकास मंत्रालय (राज्य मंत्री)वी मुरलीधरन - विदेश मंत्री (राज्य मंत्री)सुरेश चानबसप्पा - रेल मंत्रालय (राज्य मंत्री)रतन लाल कटेरिया - जल शक्ति मंत्रालय (राज्य मंत्री)रेनुका सिंह - जनजातीय मामलों की मंत्री (राज्य मंत्री)सोम प्रकाश - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री (राज्य मंत्री)रामेश्वर तेली - खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय (राज्य मंत्री)प्रताप चंद्र सारंगी - कुटीर, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय (राज्य मंत्री)

Posted By: Mukul Kumar