-बरेली में बनेंगे तीन नए ट्रांसमिशन, उपभोक्ताओं हिसाब से पर्याप्त नहीं है वर्तमान ट्रांसमिशन

- दो साल पहले ही उपभोक्ताओं का भार उठाने की खत्म हो चुकी है ट्रांसमिशन की क्षमता

बरेली में बनेंगे तीन नए ट्रांसमिशन, उपभोक्ताओं हिसाब से पर्याप्त नहीं है वर्तमान ट्रांसमिशन

- दो साल पहले ही उपभोक्ताओं का भार उठाने की खत्म हो चुकी है ट्रांसमिशन की क्षमता

BAREILLY: BAREILLY: बरेली में बिजली उपभोक्ताओं की संख्या इतनी अधिक हो गयी है कि, कैंट स्थिति ट्रांसमिशन की कैपिसिटी ही कमजोर पड़ गयी हैं। इस बात से विभागीय अधिकारी भी परेशान हैं। बिजली की समस्याओं से निजात पाने के लिए बिजली विभाग ने शहर में नए ट्रांसमिशन बनाने की प्लॉनिंग शुरू कर दी है। बहुत जल्द की उपभोक्ताओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए ट्रांसमिशन की संख्या बढ़ायी जाएगी। इसके लिए विभाग ने पॉवर कॉरपोरेशन को प्रस्ताव भेज भी ि1दए हैं।

गहरा रही है बिजली समस्या

कैंट स्थिति क्फ्ख् केवी ट्रांसमिशन की कैपिसिटी दो साल पहले तक ही उपभोक्ताओं के हिसाब से पर्याप्त थी। इन दो सालों में भ्0 हजार से अधिक उपभोक्ताओं की संख्या शहर में बढ़ी हैं। मगर ट्रांसमिशन की क्षमता पहले के मुकाबले जस की तस है। जिसकी वजह से तनिक भी लोड बढ़ने पर शहर में बिजली की समस्या गहरा जाती है।

पॉवर कॉरपोरेशन को भेजा गया प्रस्ताव

बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि, अगर ट्रांसमिशन की संख्या नहीं बढ़ाई गयी तो ख्0क्म् तक शहर को बिजली मिलना मुश्किल हो जाएगा। इसको ध्यान में रखते हुए शहर में तीन नए ट्रांसमिशन बनाए जाने की प्लॉनिंग है। विभाग ने करगैना से आगे बदायूं मार्ग, कांधरपुर, शीशगढ़ और फरीदपुर में नए ट्रांसमिशन बनाए जाने का प्रस्ताव पॉवर कॉरपोरेशन को भेजा हैं। शहर में बनने वाले ट्रांसमिशन क्फ्ख् और ख्ख्0 केवी के होंगे। करगैना बदायूं मार्ग पर बनने वाले ट्रांसमिशन से सुभाषनगर और मढ़ीनाथ एरिया जुड़ेगा, जबकि कांधरपुर वाले से ग्रामीण एरिया हो बिजली सप्लाई करने की प्लॉनिंग विभाग की है।

वर्तमान समय में जो ट्रांसमिशन वर्क कर रहा है वह उपभोक्ताओं के हिसाब से पर्याप्त नहीं है। इसकी वजह से विभाग शहर में बिजली समस्याओं को दूर करने के लिए यह व्यवस्था कर रहा है। ताकि समय रहते समस्याओं से निजात मिल सके।

आरपी दुबे, एसई, बिजली विभाग

Posted By: Inextlive