रमजान में खाड़ी देशों के खजूर की भारी डिमांड

120 रुपए किलो बिक रहा कीमिया खजूर हुआ 260 रुपए किलो

>RANCHI: थड़पखना के उत्तम हलदार हिंदू हैं। रोजा भी नहीं रखते। लेकिन, अपने स्टाफ और मित्रों को इफ्तार कराना यह कभी नहीं भूलते। रमजान के दौरान उत्तम हलदार अक्सर डेली मार्केट दिख जाते हैं, ताकि ईरान से लेकर सऊदी अरब के खजूर खरीद सकें। आमतौर पर खजूर सेहत के लिए मुफीद माना जाता है, लेकिन माह-ए-रमजान में इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। खजूर से रोजा खोलने का खास महत्व है। ऐसे में बाजार में खजूर की कई नायाब किस्में आई हैं। महंगा होने के बावजूद इन्हें खरीदने की लोगों में होड़ मची हुई है।

लाखों का खजूर कारोबार

सिटी में खासकर रमजान के वक्त खजूर का लाखों का कारोबार हो रहा है। डेली मार्केट से लेकर अपर बाजार तक ऐसी कई दुकानें हैं, जहां विदेशों से खजूर का आयात किया जा रहा है। सिर्फ डेली मार्केट में सात बड़ी दुकानों के अलावा अपर बाजार में पंद्रह से भी ज्यादा होल सेलर्स की दुकानें हैं। एक छोटी दुकान में लगभग चार लाख के खजूर का बिजनेस सिर्फ रमजान के दौरान होता है, वहीं बड़े होलसेलर्स के यहां यह आठ लाख तक पहुंच जाता है।

दोगुना से भी ज्यादा महंगा

रमजान में सजे दस्तरख्वान पर अपनी खास जगह रखने वाले खजूर की कई किस्में मॉल से लेकर बाजारों तक में सजी हुई हैं। वैसे तो बाजार में खजूर की कई किस्में उपलब्ध हैं, मगर सबसे ज्यादा मांग कीमिया व ईरानी खजूर की हो रही है। पहले जहां कीमिया खजूर क्ख्0 रु किलो बिक रहा था वहीं रमजान के दौरान इसकी कीमत ख्म्0 रु किलो जा पहुंची है।

म्0 से ख्000 रुपए बिक रहा खजूर

वेराईटी आयात दाम

फर्द खजूर ईरान ख्ब्0 रु किलो

मरियमी खजूर ईरान ख्ब्0 रु किलो

जोरना खजूर ईरान ख्म्0 रु किलो

कीमिया खजूर ईरान ख्म्0 रु किलो

बट खजूर यूएई क्ख्0 रु किलो

अंबर खजूर सऊदी अरब भ्00 रु ख्भ्0 ग्राम

बरारी खजूर ट्यूनेशिया ब्ब्0 रु किलो

ट्यूनेशिया खजूर ट्यूनेशिया क्म्0 रु ब्भ्0 ग्राम

कौसर खजूर ईरान ख्ब्0 रु किलो

हारमोनी खजूर ईरान ख्ब्0 रु भ् किलो

अजवाइल खजूर सऊदी अरब क्फ्0 रु ब्00 ग्राम

अजवा खजूर सऊदी अरब ख्000 रु किलो

बुमान खजूर ईरान म्0 रु किलो

नटराज खजूर जयदी 80 रु किलो

डब्बास खजूर ईरान ख्00 रु किलो

कहते हैं विक्रेता

खजूर का लाखों का कारोबार सिर्फ रमजान के मौके पर हो रहा है। खजूर का इस दौरान महत्व काफी बढ़ जाता है। इसलिए हर क्लास के लोग अपनी-अपनी हैसियत के अनुसार इसे जरूर खरीद रहे हैं। सिटी में खासकर ईरान, सऊदी के खजूर की डिमांड ज्यादा है। सऊदी अरब से आने वाले खजूर सबसे ज्यादा महंगे मिल रहे हैं। ईद के मौके पर इनकी डिमांड और बढ़ जाएगी। एक छोटी दुकान में भी कम से कम चार लाख का बिजनेस सिर्फ खजूर का होना ही है।

-आफताब आलम, ड्राइ फ्रूट सेलर, डेली मार्केट

वर्जन

मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। जब रोजा खोलते वक्त मैं रोजेदारों को खजूर और इफ्तार की सामग्री दे रहा हूं। इसलिए मैं खजूर खरीदता रहता हूं, ताकि रोजेदार को दे सकूं। इसमें ऐसे लोगों को इफ्तार के दौरान ये सामग्री देता हूं, जो घरों में आकर अलग-अलग मैकेनिज्म देते हैं।

-उत्तम हलदार, थड़पखना

Posted By: Inextlive