न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा एर्डर्न ने ऑकलैंड अस्पताल में बेटी को जन्म दिया है। दुनिया के इतिहास में ऐसा दूसरी बार हुआ है जब किसी ने प्रधानमंत्री रहते हए एक बच्ची को जन्म दिया है।

न्यूजीलैंड की सबसे युवा प्रधानमंत्री
वेलिंगटन (रॉयटर्स)।
न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा एर्डर्न ने गुरुवार को ऑकलैंड अस्पताल में बेटी को जन्म दिया। उन्होंने सोशल साइट इंस्टाग्राम पर बेटी और अपने साथी क्लार्क गेफोर्ड के साथ अपनी तस्वीर साझा की है। जेसिंडा पद पर रहते हुए बच्चे को जन्म देने वालीं विश्व की दूसरी प्रधानमंत्री हैं। इससे पहले 1990 में बेनजीर भुट्टो ने पाकिस्तान की प्रधानमंत्री रहते हुए एक बेटी को जन्म दिया था। न्यूजीलैंड की सबसे युवा प्रधानमंत्री जेसिंडा (37) प्रसव के बाद अब छह हफ्ते की छुट्टी पर जा रही हैं।

1893 में ही यहां की महिलाओं को मिला मतदान का हक

बता दें कि प्रधानमंत्री बनने से छह दिन पहले ही जेसिंडा को अपने गर्भवती होने की जानकारी मिली थी। उन्होंने गर्भावस्था के आखिरी दिनों में भी देश के लिए काम किया। इस दौरान जनता ने उनका पूरा सहयोग किया। कई लोगों ने उन्हें और उनके होने वाले बच्चे के लिए तोहफे भी दिए। न्यूजीलैंड विश्व के सबसे प्रगतिशील देशों में शामिल है। 1893 में ही यहां की महिलाओं को मतदान का हक मिल गया था। जेसिंडा देश की तीसरी महिला प्रधानमंत्री हैं। उनकी अनुपस्थिति में उप प्रधानमंत्री विंस्टन पीटर्स कार्यवाहक प्रधानमंत्री होंगे।
नाम को लेकर चर्चा शुरू
जेसिंडा एर्डर्न की बेटी के दुनिया में आते ही न्यूजीलैंड में उसके नाम को लेकर चर्चा का दौर शुरू हो गया है। सीएनएन के मुताबिक, लोगों का कहना है कि बच्ची का नाम चार्लोट या हार्पर रखा जा सकता है।

न्यूजीलैंड प्रशासन ने क्रिकेटर्स को हनी ट्रैप से चेताया, कहा दूर रहें अंजान खूबसूरत महिलाओं से

डोपिंग प्रतिबंध बाद जेसी राइडर फिर मैदान में

Posted By: Mukul Kumar