-सीएम बोले, आदिवासी एरिया सिधांव में बनेगा बगहा 2 का प्रखंड मुख्यालय

श्चड्डह्लठ्ठड्ड@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

ष्ट॥न्रूक्कन्क्त्रन्हृ/क्कन्ञ्जहृन्: वाल्मीकिनगर टाइगर रिजर्व एरिया को पटना और राजगीर की तर्ज पर विकसित करने का कार्य चल रहा है। अगली कैबिनेट की बैठक यहां होगी। एक बड़ा कन्वेंशन सेंटर स्थापित करने पर विचार किया जा रहा है। इसकी क्षमता 2000 लोगों की होगी। ताकि, बिहार के कोने-कोने से लोग यहां आकर मनोरम दृश्य का आनंद लें। यह बातें सीएम नीतीश कुमार ने कही। वे दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन रविवार को वाल्मीकि विहार होटल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जल संसाधन विभाग ने ईको टूरिज्म के विकास के लिए 200 एकड़ जमीन वन विभाग को दी है। इससे ईको टूरिज्म के विकास का मार्ग प्रशस्त हो गया है। वहीं, ¨सचाई विभाग से आठ एकड़ जमीन लेकर आदिवासी बाहुल्य सिधांव में बगहा 2 का प्रखंड मुख्यालय भी बनाया जाएगा। सीएम ने साइकिल सफारी का शुभारंभ किया। कहा कि मनोहारी दृश्य पेश करने वाले लालभितिया गांव में सूर्यास्त देखने के लिए विशेष व्यवस्था होगी। सूबे के सबसे खूबसूरत जगह में वीटीआर शुमार होगा।

जलवायु परिवर्तन चिंताजनक

सीएम ने जलवायु परिवर्तन पर ¨चता जताते हुए कहा कि झारखंड बनने से पूर्व राज्य में हरित आवरण नौ प्रतिशत था। अब बढ़कर 15 फीसद हो गया। इसे 17 प्रतिशत तक ले जाने का लक्ष्य है। इसके लिए 24 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य था। आज बिहार में 22 करोड़ से अधिक पौधे लग चुके हैं। सर्वेक्षण रिपोर्ट आने वाली है। संभावना है कि अब हरित क्षेत्र 15 फीसद होगा। लेकिन, 17 फीसद करना है। वर्षापात का औसत निरंतर कम हो रहा है। पहले 1200 मिलीलीटर औसत वर्षा थी। अब 800 मिलीलीटर रह गई है। डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने कहा कि सरकार ने अगले साल तक वीटीआर में एक लाख पर्यटक लाने का लक्ष्य स्थानीय अधिकारियों को दिया है।

प्रमुख स्थलों का लिया जायजा

सीएम कौलेश्वर मंदिर, जटाशंकर मंदिर गए। उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी भी साथ रहे। सीएम ने ईको-टूरिज्म के तहत हुए यहां हुए कार्यों को देख प्रसन्नता जताई। कहा - हम चाहते हैं कि यहां पर्यटन को लेकर ऐसी स्थिति बने कि पूरा बिहार वाल्मीकिगर को अपने सम्मान से जोड़े। राज्य का हर निवासी वाल्मीकिनगर और यहां की सुंदरता के बारे में जाने। यह क्षेत्र बिहार के पर्यटन की दृष्टि से सर्वश्रेष्ठ है। वाल्मीकिनगर का नाम भैंसालोटन था। लेकिन, वाल्मीकि आश्रम होने से नाम बदलकर वाल्मीकिनगर कर दिया गया।

Posted By: Inextlive