नाले में कूड़ा डालने व सड़क पर रोढ़ी व बजरपुर रखने पर मांगा जवाब

एनजीटी ने पूछा कितना लगाया जुर्माना और कितना वसूला

Meerut। नाले में कूड़ा डालने व सड़क पर रोड़ी बजरपुर (डस्ट) रखने के मामले में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने नगर आयुक्त को तलब किया है। नगर आयुक्त को तलब कर एनजीटी ने पूछा है कि अब नाले में कूड़ा डालने व सड़क पर डस्ट रखने के मामले में कितने लोगों पर जुर्माना लगाया व कितने लोगों से जुर्माना वसूला। नगर आयुक्त मनोज कुमार चौहान व एक्सईएन मोईनुद्दीन मंगलवार को दिल्ली गए थे।

एक साल से नहीं चला अभियान

नगर निगम ने एक साल से सड़क पर बिल्डिंग मैटीरियल रखने वालों के खिलाफ अभियान नहीं चलाया है। एक साल पहले नगर निगम ने एक दर्जन से अधिक दुकानों पर कार्रवाई की थी। सड़क पर रखे सामान को जब्त कर ंिलया था। इसके अलावा एक ट्रैक्टर ट्रॉली भी जब्त की थी। इसके बाद नगर निगम ने कोई अभियान नहीं चलाया।

नहीं लगाया किसी पर जुर्माना

नगर निगम ने नाले में कूड़ा डालने व सड़क पर बिल्डिंग मैटीरियल रखने वालों के खिलाफ अभी तक किसी के भी खिलाफ जुर्माना नहीं लगाया है। केवल लोगों को नोटिस जारी किया। एनजीटी के आदेश की खानापूर्ति कर दी।

नगर निगम ने एनजीटी के आदेश अनुसार अभियान चलाया था। कूड़ा डालने व सड़क पर बिल्डिंग मैटीरियल रखने पर 100 से अधिक लोगों को नोटिस जारी किया। दोबारा से अभियान चलाकर जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। नगर आयुक्त व एक्सईएन रिपोर्ट लेकर एनजीटी गए थे।

राजेश कुमार, संपत्ति अधिकारी, नगर निगम

Posted By: Inextlive