-मशीनों के चोरी होने के डर से प्लांट पर बढ़ी सिक्योरिटी

-एजेंसी के कर्मचारियों पर लगी कई पाबंदी, बढ़ी नाराजगी

BAREILLY: सुस्त वर्किंग और लो प्रोडक्शन की मार से जूझ रहे सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट पर नगर निगम ने पहरेदारी बढ़ा दी है। निगम की ओर से प्लांट की पहरेदारी के लिए सिक्योरिटी गा‌र्ड्स की तादाद में इजाफा कर दिया गया है। प्लांट में करोड़ों रुपए की मशीनरी की सुरक्षा को लेकर परेशान निगम ने यह कदम उठाने की बात कही है। हालांकि प्लांट में बढ़ाई गई सिक्योरिटी से कार्यदायी एजेंसी के कर्मचारी खासे परेशान हो गए हैं। निगम की ओर से कड़ी कर दी गई इस पहरेदारी से कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ रही है।

आजादी पर लगी बेडि़यां

प्लांट में बढ़ी सिक्योरिटी से एजेंसी के कर्मचारियों को काफी कंप्लेन है। दबी जुबान में निगम के इस फैसले के खिलाफ कर्मचारियों ने विरोध जताया है। कर्मचारियों का कहना है कि सिक्योरिटी बढ़ाए जाने के बाद प्लांट से बाहर जाने के लिए उन पर कड़ी पाबंदी लगा दी गई है। खाना खाने बाहर जाने के लिए भी कर्मचारियों को अलग-अलग जाने की छूट दी जाती है। वहीं प्लांट के अंदर भी उन पर कई कड़े नियम लागू कर ि1दए गए हैं।

वसूली के लिए कमेटी गठित

प्लांट पर पॉवर कॉरपोरेशन के फ्ख् लाख के बकाए पर नगर आयुक्त ने एक तीन सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया है। एजेंसी ओनर के बकाए बिल का पेमेंट करने से इंकार के बाद यह फैसला लिया गया है। कमेटी में अपर नगर आयुक्त, एनवॉयरमेंट इंजीनियर और नगर स्वास्थ्य अधिकारी को जगह दी गई है। जिन पर प्लांट से बकाए बिल का पेमेंट कराने की जिम्मेदारी डाली गई है। कमेटी प्लांट से किस तरह रकम जुटाकर बिल का पेमेंट किया जाए यह सुनिश्चित करेगी।

Posted By: Inextlive