बढ़े वेतनमान का दिया लाभ, शासन को मंजूरी के लिए प्रस्ताव

BAREILLY:

नगर निगम ने अपने संविदा सफाई कर्मचारियों को दीपावली से पहले त्योहार की सौगात दी है। निगम ने कर्मचारियों को रेगुलर कर्मचारियों के बराबर ही बढ़े हुए वेतनमान का लाभ देने का प्रस्ताव पास कर लिया है। निगम में करीब म्भ्0 संविदा सफाई कर्मचारी हैं, जो पिछले लंबे समय से वेतनमान बढ़ाए जाने की मांग कर रहे थे। निगम की ओर से इन कर्मचारियों की मांग पर सहमति देने के बाद इसे शासन के पास मंजूरी के लिए भेजा जा रहा है। शासन से प्रस्ताव पर मुहर लगते ही

इन संविदा कर्मचारियों को करीब दोगुने से भी ज्यादा का वेतन मिलेगा। प्रस्ताव पास होने से पहले तक इन कर्मचारियों को करीब सवा सात हजार रुपए ही वेतन में मिलते थे। जिसमें अब क्07 फीसदी का महंगाई भत्ता अलग से मिलेगा। शासन से मंजूरी मिलते ही निगम अपने संविदा कर्मचारियों को अगस्त ख्0क्ब् से बढ़े हुए वेतन का लाभ देगा।

Posted By: Inextlive