ADITYAPUR: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआइटी) जमशेदपुर में इंजिनियरिंग कर रहे छात्र क्षेत्र के स्लम एरिया में मजदूरी करनेवाले लोगों को स्कील्ड बनाएंगे। केंद्रीय मानव विकास संसाधन मंत्रालय द्वारा उन्नत भारत अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान के तहत एनआइटी जमशेदपुर के छात्र ईच्छापुर बस्ती के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में ग्रामीणों के साथ बैठक किया। सर्वे के दौरान उन्नत भारत अभियान की टीम ने इस अभियान के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी। साथ ही ग्रामीणों के बीच सर्वे फार्म का वितरण किया। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर उन्नत भारत अभियान की टीम मजदूरों को दक्ष बनाने के लिए प्रशिक्षण देना, स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करना आदि काम शामिल हैं।

गांवों को गोद लेंगे

इस अभियान के तहत छात्र गांवों को गोद लेंगे। उन्नत भारत अभियान के कोआर्डिनेटर प्रोण् रंजीत प्रसाद ने कहा कि छात्र ही परिवर्तन के वाहक होते हैं। इससे देश को विकसित, सशक्त और उच्जवल बनाने में मददगार साबित होगा। उन्होने कहा कि उन्नत भारत अभियान में स्वास्थ्य, स्वच्छता, वित्तीय समावेश, महिलाओं और बाल विकास से जुड़े मुद्दों की पहचान कर समाधान तथा पर्यावरण संरक्षण जैसे अहम मुद्दे हैं। जिसपर ग्रामीणों को जागरूक करना है। इसमें स्थानीय लोगों की भी सहभागिता होगी। कार्यक्रम के दौरान पार्षद धीरेन महतो, शिवचरण महतो, गोकेश महतो, पंचम लोहार, सपन महतो, पृथ्वी बेसरा, प्यारेलाल महतो, लोवो मुखी, रोहित प्रजापति, बाबू सरदार तथा उन्नत भारत अभियान की टीम में शामिल एनआइटी के छात्र आदि उपस्थित थे।

Posted By: Inextlive