Bareilly: अन्ना अनशन पर हैं लेकिन उसका असर पूरे देश पर पड़ रहा है. तभी तो लोग उनके आह्वान पर जेल जाने तक को तैयार हैं. 30 31 दिसंबर और 1 जनवरी को जेल भरो आंदोलन होना है. इसके लिए बरेली से करीब 450 लोगों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा लिया है. यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. देश भर में यह संख्या 165000 के करीब है. बरेली की जेलों में पहले ही क्षमता से अधिक कैदी हैं. ऐसे में एडमिनिस्ट्रेशन के लिए बरेलियंस का जेल भरो आंदोलन किसी सिर दर्द से कम नहीं.


BCB may convert into ‘temporary jail’करप्शन के खिलाफ मुहिम में पूरा देश अन्ना का साथ दे रहा है। इस मुहिम में यूथ ने भी शुरू से जबरदस्त इन्वॉल्वमेंट दिखाया है। जेल भरो आंदोलन के लिए भी यूथ बहुत जोश में है। इसे देखते हुए डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन के माथे पर शिकन बढ़ती जा रही है। सिर्फ बरेली में ही करीब 450 लोग जेल जाने को तैयार हैं। एडमिनिस्ट्रेशन इस सोच में हैं कि इतने लोगों को कहां रखा जाएगा, क्योंकि बरेली के जेज पहले से ही फुल हैं। इसलिए एडमिनिस्ट्रेशन अस्थाई जेल बनाने की तैयारी में है। ऑफिसर्स का कहना है फिलहाल बीसीबी और बरेली इंटर कॉलेज को टेम्प्रेरी जेल के रूप में बनाने पर विचार चल रहा है।425 and continue


देश के डिफरेंट सिटीज के साथ ही बरेली के लोगों के अंदर जेल जाने का डर बिल्कुल नहीं दिख रहा। अब तक बरेली के चार सौ से अधिक लोगों ने जेल जाने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी करवा दिया। खास बात यह है कि यह आंकड़ा पल-पल बढ़ता ही जा रह है। बरेली के ही विशाल कोहली का कहना है कि वह भी करप्शन के खिलाफ मुहिम में अन्ना के साथ हैं और जेल जाने को भी तैयार हैं। सर्विस मेन विशाल का कहना है कि देश में बढ़ते जा रहे करप्शन से लोग आजिज आ चुके हैं। अब इस करप्शन के खिलाफ क्रांति करने का समय आ गया है। इसी तरह पेशे से इंजीनियर पवन मिश्रा ने भी जेल जाने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाया है। पवन भी इसे आजादी की दूसरी लड़ाई मानते हैं। क्षमता से अधिक कैदीजेल भरो आंदोलन डॉट कॉम के तहत रजिस्ट्रेशन कराने वाले बरेलियंस की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। देर रात तक बरेली से करीब 425 लोग  इस आंदोलन से जुड़ चुके थे। वहीं सेंट्रल और डिस्ट्रिक्ट जेल में कैदियों की संख्या पुलिस और प्रशासन के लिए नई मुसीबत खड़ी कर देगी-सेंट्रल जेल की क्षमता-1,515 कैदीफिलहाल बंद कैदी- करीब 2,800 कैदीडिस्ट्रिक्ट जेल की क्षमता-1,224 कैदीफिलहाल बंद कैदी- लगभग 2,200 कैदीफिलहाल सेंट्रल जेल में क्षमता से ज्यादा कैदी हैं फिर भी अगर वॉरंट जारी होता है तो हम अस्थाई जेल बना कर लोगों को रखेंगे।-पीएन पांडे, जेल अधीक्षक, डिस्ट्रिक्ट जेलअगर ऑर्डर आता है कि गिरफ्तार लोगों को जेल में रखना है तो अस्थाई जेल बना कर उन्हें रखा जाएगा।-एके राय, जेल अधीक्षक, सेंट्रल जेलInternet और sms की मदद

जन लोकपाल की मुहिम में इंटरनेट ने अहम रोल अदा किया है.  जेल भरो आंदोलन के लिए बाकायदा एक वेबसाइट लॉन्च कर दी गई है। www.jailchalo.com पर लॉगिन कर लोग अपना रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं। इसमें रीजन, सिटी, मोबाइल नम्बर और नाम के ऑप्शन भरकर कोई भी रजिस्ट्रेशन करवा सकता है। साथ ही जेल भरो आंदोलन में शामिल होने के लिए एसएमएस की सुविधा भी दी गई है। इसमें मैसेज बॉक्स में सिटी नेम लिख कर 575758 पर सेंड कर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।Online responseदेश भर से अब तक करीब 1,65,000 लोगों ने जेल भरो आंदोलन में रजिस्ट्रेशन करवा लिया है। वहीं इसे सोशल नेटवर्किंग साइट पर काफी पसंद किया जा रहा है। देर शाम तक ट्विटर पर 1,152 लोगों और फेसबुक पर 25,408 लोगों ने इसे लाइक किया। ट्यूजडे देर शाम तक साइट पर लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन करायाPlace        RegistrationAll India    1,65,000 apprxUP West        7,162UP EastU    9,635Bareilly    425(डाटा रात 11 बजे लिए गए)हमने रजिस्ट्रेशन करवा लिया है। हम इस आंदोलन से जुडऩे के लिए लोगों को जागरूक कर रहे हैं। अभी रजिस्ट्रेशन करवाने वालों की संख्या और बढ़ेगी।-मयंक अग्रवाल, मेंबर, इंडिया अगेंस्ट करप्शन

लोगों को अरेस्ट कर किसी अस्थाई जेल में रखा जाएगा, हम बीसीबी और बरेली इंटर कॉलेज को अस्थाई जेल बनाने पर विचार कर रहे हैं।-शिशिर, सिटी मजिस्ट्रेटअनशन यहां भी27 दिसम्बर से मुम्बई में अनशन पर बैठे अन्ना हजारे और उनकी टीम के समर्थन में बरेली में भी कई आयोजन हो रहे हैं। इंडिया अगेंस्ट करप्शन (आईएसी) की डिस्ट्रिक्ट टीम के 25 लोगों ने चौकी चौराहा स्थित गांधी पार्क में अनशन भी किया और जन लोकपाल बिल लागू करने की डिमांड की। वहीं आईएसी की यूथ ब्रिगेड ने डीडीपुरम में कैंडिल मार्च निकाल कर अन्ना का सपोर्ट किया। खजुरिया गांव को रालेगण सिद्धि की तर्ज पर डेवलप किया जा रहा है। इसलिए गांव के साथ आसपास के करीब 11 गांवों के लोगों ने ट्यूजडे सुबह से अनशन किया। आईएसी की टीम बरेली के डिफरेंट प्लेसेज पर तब तक धरना प्रदर्शन करेगी, जब तक अन्ना हजारे अनशन पर रहेंगे।
मुम्बई में अनशन पर बैठे अन्ना हजारे के समर्थन में ट्यूजडे को इंडिया अगेंस्ट करप्शन के कई सदस्यों ने जगह-जगह अनशन और रैली ऑर्गनाइज की। चौकी चौराहा स्थित गांधी पार्क में करीब 25 लोगों ने अनशन किया और जन लोकपाल बिल पर चर्चा की। वहीं डीडीपुरम से इंडिया अगेंस्ट करप्शन की यूथ ब्रिगेड ने बाइक रैली निकाली और लोगों को अन्ना की मुहिम के प्रति अवेयर किया।इंडिया अगेंस्ट करप्शन के मीडिया कोऑर्डिनेटर राज नारायण गुप्ता ने बताया कि जब तक अन्ना का अनशन चल रहा है तब तक इंडिया अगेंस्ट करप्शन की टीम जगह-जगह पर अनशन करेगी और लोगों को मुहिम के प्रति जागरूक करेगी। साथ लोगों से आग्रह किया गया है कि जन आन्दोलन तब सार्थक होगा, जब हर भारतीय के होठों पर अन्ना और हाथ में मोमबत्ती होगी। इस मौके पर प्रदीप जागर भी मौजूद थे और उन्होंने भी अनशन में हिस्सा लिया।खजुरिया गांव में भी अनशनराज नारायण गुप्ता ने बताया कि अभी कुछ दिनों पहले ही अन्ना हजारे ने खजुरिया गांव को गोद लिया है और अपने गांव की तरह ही इसे आइडियल गांव बनाना चाहते हैं। ट्यूजडे को यहां अनशन किया गया। उन्होंने बताया कि खजुरिया गांव के आसपास के करीब 11 गांव के लोगों ने भी इसमें हिस्सा लिया। डीडीपुरम में निकला bike का काफिलाइंडिया अगेंस्ट करप्शन की यूथ ब्रिगेड ने लोगों को अन्ना के मुहिम के प्रति अवेयर करने के लिए बाइक रैली ऑर्गनाइज की। इस बाइक रैली में युवाओं ने अन्नावेरी डी गाया और लोगों को करप्शन हटाने की इस मुहिम में जुडऩे का आग्रह किया। यूथ ने अपने तरीके से अन्ना के जन लोकपाल बिल को सपोर्ट किया। इस मौके पर बाइक रैली डीडीपुरम से निकाली गई और राजेन्द्र नगर से होते हुए एकता नगर तक गई। साथ ही शाम को कैंडिल लाइट मार्च भी किया गया। इसमें भी यूथ ने उत्साह से हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि वेडनेसडे को शाम 4 बजे से डीडीपुरम में प्रोजेक्टर लगा कर अन्ना के अनशन का लाइव ब्रॉडकास्ट करेंगे। साथ ही नुक्कड़ नाटक कर लोगों को जेल भरो आन्दोलन की भी जानकारी देंगे। इस मौके पर सलभ शर्मा, डॉ। राघव, डॉ पवन अग्रवाल के साथ कई और लोग भी मौजूद थे।

Posted By: Inextlive