अध्यक्ष पद के लिए नौ दावेदारों ने ठोंकी ताल
- गोरखपुर यूनिवर्सिटी में उपाध्यक्ष के दस और महामंत्री के नौ कैंडिडेट्स ने जमा किया पर्चा
- अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मंत्री के साथ ही पुस्तकालय मंत्री के लिए हुआ नॉमिनेशन GORAKHPUR: डीडीयू गोरखपुर यूनिवर्सिटी के चुनावी समर में दावे और वादों की झड़ी लगनी शुरू हो गई है। कैंडिडेट्स वोटर को साधने में जुट गए हैं। इस बीच गुरुवार को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत अहम पदों के लिए पर्चा दाखिला किया गया। इसमें अध्यक्ष पद के लिए नौ दावेदारों ने ताल ठोंकी, तो वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए 10 लोगों ने पर्चा भरा है। महामंत्री और पुस्तकालय मंत्री के पद पर नौ-नौ कैंडिडेट्स ने अपना पर्चा दाखिल किया है। आज और कल होगी जांचनॉमिनेशन फाइल करने वाले कैंडिडेट्स के पर्चो की जांच शुक्रवार और शनिवार को की जाएगी। इनमें से जो एलिजिबल कैंडिडेट्स होंगे, उनकी लिस्ट शनिवार को ही डिक्लेयर होगी। सोमवार को नाम वापस लिए जा सकते हैं। नौ सितंबर को ही दोपहर 3 बजे फाइनल लिस्ट डिक्लेयर कर दी जाएगी। 13 सितंबर को सुबह 9 बजे से 3 बजे तक पोलिंग, 5 बजे से काउंटिंग और काउंटिंग के बाद रिजल्ट डिक्लेयर कर दिया जाएगा।
इन्होंने किया नॉमिनेशन अध्यक्ष अन्नू प्रसाद संदीप यादव एश्वर्य रंजीत सिंह श्रीनेत सचिन शाही अनिल दुबे प्रिंस सिंह भास्कर चौधरीइंद्रेश यादव
उपाध्यक्ष साक्षी सत्यम उत्कर्ष सिंह क्रांतिकेय प्रसाद सूरज यादव प्रणव द्विवेदी मेवा लाल राजकुमार गुप्ता अभिषेक कुमार अंशुमान पाठक ऋ तुराज सिंह मंत्री सुधीर यादव राहुल यादव मनीष ओझा नितिन कुमार त्रिपाठी मनीष कुमार सिंह आलोक कुमार सिंह अमन वर्मा शिवानी मिश्रा विष्णुराज सिंह पुस्तकालय मंत्री योगेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना लाल मौर्या संजय कुमार वंदना निषाद अनूप कुमार भारती विनय कुमार यादव अभिमन्यु सिंह प्रिंस यादव बुधिराम प्रजापति बॉक्स डीएवी में नौ छात्रों ने खरीदे नामांकन पत्र डीएवी पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए गुरुवार से नॉमिनेशन फॉर्म बंटने का सिलसिला शुरू हो गया। पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए एक कैंडिडेट पर्चा लेने के लिए पहुंचा, जबकि महामंत्री, उपाध्यक्ष, पुस्तकालय मंत्री और संकाय प्रतिनिधि पदों के लिए दो-दो छात्रों ने पर्चे लिए। चुनाव अधिकारी डॉ। श्रीश मणि त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार को भी नॉमिनेशन फॉर्म बांटे जाएंगे। 14 को वोटिंग, काउंटिंग और इसी दिन रिजल्ट भी डिक्लेयर किया जाएगा।