ALLAHABAD: नाटक और कहानियां हमेशा से समाज की तस्वीर को लोगों के सामने रखती है। नाटक अफीम के फूल भी ऐसी ही कहानी पर आधारित है। जो समाज में अशिक्षा, गरीबी, बेरोजगारी के दंश को मार्मिकता के साथ प्रदर्शित करती है। आज के दौरान में देश में इन समस्याओं ने विकराल रूप ले लिया है। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण भ्रष्टाचार है। जिसने हर किसी को अपनी जद में ले रखा है। इसी कारण समाज का मध्यम वर्ग और गरीब वर्ग आज भी इन समस्याओं से जूझ रहा है। नाटक की कहानी समाज के इसी स्वरूप को लोगों के सामने प्रदर्शित करती है। नाटक के पात्रों के साथ कलाकारों ने पूरा न्याय किया और अपने अभिनय से पात्रों को जीवंत कर दिया। नाटक का निर्देशन सैयद इकबाल अहमद ने किया। इस दौरान दर्शकों ने भी तालियां बजाकर कलाकारों के अभिनय को सराहा। कार्यक्रम का आयोजन संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से उत्तर मध्य सांस्कृतिक केन्द्र में आयोजित किया गया।

Posted By: Inextlive