देश में दिवाली के मौके पर मौसम काफी तेजी से करवट लेने वाला है। कोहरे आैर हिमपात से उत्तर भारत में ठंड में इजाफा होने वाला है। वहीं लो प्रेशर की वजह से कुछ राज्यों में तूफानी हवाएं चलने आैर बारिश की संभावना है। आइए जानें कैसा रहेगा देश में मौसम...


कानपुर। दिवाली के मौके पर मौसम में काफी तेजी से बदलाव होने वाला है। कई दिनों से हिमालय में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस कहर बरपा रहा है, जिसकी वजह से जम्मू श्रीनगर और इसके अासपास के इलाकों में हिमपात व बारिश हो रही है। वहीं अभी इससे राहत मिलते नहीं दिख रही है। आज एक और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस बन जाने से पूर्वानुमान है कि अभी यहां हिमपात जारी रहेगा। दूसरी ओर उत्तर भारत में कोहरे ने भी अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा जैसे अन्य राज्यों में आज भी धुंध की चादर चढ़ी रहेगी। आज घना कोहरा छाए रहने की संभावना


भारतीय मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली और उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर 8 और और 9 नवंबर  को घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।  असम, मेघालय और नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी अगले चार से पांच दिनों तक कोहरा छाया रहेगा। वहीं  पश्चिम और मध्य भारत व उसके आसपास के कुछ हिस्सों में तापमान में गिरावट आ रही है। अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान करीब एक से दो डिग्री नीचे लुढकेगा। कुछ इलाकों में में बारिश होने से ठंड भी तेजी से बढ़ेगी। हिंद महासागर में स्थितियां गंभीर हो सकती

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक लो प्रशेर की वजह हिंद महासागर में स्थितियां गंभीर हो सकती हैं।  इन दिनों बंगाल की खाड़ी में दो जगह लो प्रेशर बना है। इसमें साउथ ईस्ट और साउथ वेस्ट के इलाके शामिल हैं। वहीं अरब सागर में भी लो प्रेशर की स्थितियां हैं। इससे असम व इसके आसपास के इलाके, पूर्वी बिहार, पश्चिम बंगाल का गंगेय इलाका, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र मध्य प्रदेश के इलाके चपेट में आएंगे। इन इलाकों में चक्रवात आने की आशंका है। इस दौरान तूफानी हवाओं के साथ भारी बारिश भी हो सकती है।

 

Posted By: Shweta Mishra