उत्‍तर कोरिया ने बुधवार को इंटर कॉन्टिनेंटल बैलेस्टिक मिसाइल का परीक्षण करके दुनिया को चिंता में डाल दिया है। इस मिसाइल की मारक क्षमता 13000 किमी दूरी तक है। अभी तक परमाणु परीक्षणों से उत्‍तर कोरिया ने अमेरिका जापान और दक्षिण कोरिया को परेशान कर रखा था अब उसकी मारक क्षमता की जद में अमेरिका की राजधानी भी आ गई है। आइए जानते हैं दुनिया के उन 4 ताकतवर देशों के बारे में जिनके पास 10 हजार किमी से भी ज्‍यादा दूरी तक मार करने वाली अंतर महाद्वीपीय बैलेस्टिक मिसाइलें ICBM हैं।


उत्तर कोरियाउत्तर कोरिया ने बुधवार को अंतर महाद्वीपीय बैलेस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया। मिसाइल जापान के स्पेशल इकोनॉमिक जोन के पास समुद्र में गिरा। जानकार बता रहे हैं कि इस मिसाइल की जद में 13,000 किमी तक का इलाका है। इस मिसाइल के सफल परीक्षण के बाद अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी अब उसकी मारक रेंज में है। अमेरिकी रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस ने इसे दुनिया के लिए खतरा बताया है। ध्यान रहे कि पहले 6 परमाणु परीक्षण कर चुके नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच काफी दिनों से वाकयुद्ध चल रहा है। दोनों एकदूसरे को न सिर्फ अपशब्द के बल्कि धमकी भी देते रहे हैं। रूस के राष्ट्रपति ने तो दोनों के इस वाकयुद्ध को बच्चों जैसे लड़ाई की ही संज्ञा दे डाली थी।


दुनिया की सबसे महंगी आर्मी

चीन के पास 3 ICBM

इसके बाद दूसरे नंबर पर चीन है। इसके पास 13,000 किमी दूरी तक मार करने वाली अंतर महाद्वीपीय बैलेस्टिक मिसाइल DongFeng 5A (DF-5A) है। इस मिसाइल का वजन 3,200 किलोग्राम है। इसकी मार की जद में पूरी अमेरिकी महाद्वीप है। 1983 से चीन लगातार इस मिसाइल की क्षमता बढ़ाने पर काम करता आ रहा है। चीन ने इसकी अचूक मारक क्षमता के लिए एक्यूरेट गाइडेंस सिस्टम से लैस किया और दूरी में भी सुधार किया। चीन के पास इसके अलावा 11,200 किमी दूरी तक मार कर सकने वाली DongFeng 31 A (DF-31A) मिसाइल भी है।129 देशों ने माना, परमाणु हथियार को किया जाए बैनफ्रांस10,000 किमी दूरी तक किसी भी टारगेट को बरबाद करने में सक्षम M51 ICBM बैलेस्टिक मिसाइल के साथ फ्रांस इस मामले में चौथे नंबर पर आता है। इसे पहली बार 2010 में तैनात किया गया था। 2015 में इसकी क्षमता में बढ़ोतरी करते हुए इस मिसाइल को परमाणु वारहेड से लैस कर दिया गया। इस मिसाइल का वजन 50 टन है। यह 100 से 150 किलोटन वजनी वारहेड ले जाने में सक्षम है।दुनिया में सबसे ज्यादा परमाणु हथियार किसके पास?

Posted By: Satyendra Kumar Singh