-- केसा कॉलोनी में 726 आवास, नोटिस से अफरातफरी, विरोध शुरू

KANPUR: केस्को इम्प्लाइज को केसा कालोनी खाली करने की नोटिस जारी की है। इससे कॉलोनी में रह रहे करीब 500 इम्प्लाइज में अफरातफरी मची हुई है। बरसात के सीजन में अचानक नोटिस जारी किए जाने से इम्प्लाइज में जबरदस्त नाराजगी है। उन्होंने विरोध करना शुरू कर दिया। इम्प्लाइज का कहना है कि पहले उनकी फैमिली के रहने की व्यवस्था की जाए। तब कालोनी खाली कराई जाएं।

जर्जर है कालोनी

नोटिस जारी करने एक्सईएन सिविल गगन बिहारी श्रीवास्तव ने बताया कि केसा कालोनी में 726 आवास बने हुए। जो बहुत ही जर्जर है। इन्हें निष्प्रयोज्य घोषित किया जा चुका है। इनमें लगभग 20 कालोनी की छत पहले ही गिर चुकी है। इनमें रहना लोगों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इसीलिए कॉलोनी खाली कराने की नोटिस जारी की है। गौरतलब है कि पहले विकास नगर डिपो की जमीन पर बसाई जा रही सिग्नेचर सिटी की तर्ज पर केसा कालोनी में मल्टीस्टोरी बनाने की प्लानिंग की गई है। हालांकि बाद में मामला लटक गया था। अब केसा कालोनी में मल्टीस्टोरी बनाने को लेकर कंसल्टेंट की नियुक्ति की गई है।

Posted By: Inextlive