आर्ट, साइंस, कॉमर्स के बाद चौथी स्ट्रीम तैयार

aditya.jha@inext.co.in

PATNA: माध्यमिक शिक्षा जगत में साइंस, आर्ट और कॉमर्स के बाद अब एक नया स्ट्रीम शुरू होने जा रहा है। नाम है वेद स्ट्रीम। यानी अब स्टूडेंट के पास 3 नहीं 4 स्ट्रीम के ऑप्शन होंगे। यह चौथा स्ट्रीम संस्कृत भाषा में होगा। मानव संसाधन मंत्रालय इसकी शुरुआत राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) से करने जा रहा है। इसका पहला सत्र 2019-2020 में शुरु होगा। शुरुआत में यह 10वीं के लिए शुरू होगा। दो साल बाद स्टूडेंट 12वीं में भी यह स्ट्रीम चुन सकेंगे।

ताकि बची रहे भारतीय परंपरा

मानव संसाधन मंत्रालय ने यह नए स्ट्रीम को शुरू करने के पीछे अपना उद्देश्य भी जाहिर किया है। मंत्रालय का कहना है कि भारतीय परंपरा धीरे-धीरे विलुप्त होती जा रही है। ऐसे में भारतीय ज्ञान और परंपरा को बचाने के लिए यह स्ट्रीम शुरू किया जा रहा है। आने वाले समय में यह बाकी बोर्ड में लागू हो सकता है। इसमें पढ़ने वाले स्टूडेंट के लिए नौकरी के भी नए ऑप्शन बनेंगे। क्योंकि आने वाले समय में जब इस स्ट्रीम के टीचर नियुक्त होंगे, तब इन्हीं स्टूडेंट को प्राथमिकता दी जाएगी।

5 सब्जेक्ट होंगे

एनआईओएस ने वेदों से जुड़े इस खास स्ट्रीम को भारतीय ज्ञान परंपरा नाम दिया है। फिलहाल इस स्ट्रीम के तहत 10 वीं में एडमिशन होगा। आने वाले सालों में 12 वीं में भी एडमिशन लिया जाएगा। वेद संकाय में भाषा के रुप में संस्कृत रखा गया है। जबकि अन्य 4 विषयों में भारतीय दर्शन, वेद अध्ययन, संस्कृत व्याकरण और संस्कृत साहित्य को शामिल किया गया है।

संस्कृत को मिलेगा बढ़ावा

एक्सपर्ट की माने तो 10 वीं के बाद लोग संस्कृत विषय को भूल जाते हैं। वेद स्ट्रीम चालू होने के बाद संस्कृत को बढ़ावा मिलेगा। ¨हदी, अंग्रेजी भाषा के बाद संस्कृत फिर चलन में आएगी।

Posted By: Inextlive