-पांच राज्यों के चुनाव परिणाम के बाद बिहार में भी गरमाई राजनीति

PATNA: अब बिहार में भी कांग्रेस पार्टी अपनी राजनीतिक शक्ति के हिसाब से गठबंधन में सीटों की डिमांड कर सकती है। पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के परिणाम आने के बाद कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ताओं के हौसले बुलंद है। परिणाम आते ही कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने देशभर में जश्न मनाया। जिसका असर बिहार में भी दिखा। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि कांग्रेस की स्थिति सुधरने से बिहार में महागठबंधन को मजबूती मिलेगी। अब सीट बंटवारे को लेकर चिंतन जारी है। रालोसपा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के राजग से बाहर होने के बाद महागठबंधन से पर्दा छटने लगी है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव नई दिल्ली में कांग्रेस के सीनियर नेताओं से मिल सकते हैं। दूसरी ओर, समन्वय समिति के गठन की रूपरेखा तय की गई है।

सीट बंटवारे पर जारी है मंथन

राजद-कांग्रेस में कुशवाहा के कदम का इंतजार हो रहा था। इसके अतिरिक्त समन्वय समिति के गठन की प्रक्रिया और सीट बंटवारे के सर्वसम्मत फार्मूले की भी तलाश थी, लेकिन सबकुछ पांच राज्यों में चुनाव की व्यस्तता के कारण टल रहा था। चुनाव परिणाम के साथ ही महागठबंधन के प्रमुख दलों ने एक-एक कर सभी मसले के सहमति सह हल करने का प्रयास तेज हो गया है। दूसरी ओर पार्टी द्वारा राजधानी में पोस्ट वार भी जारी है। कांग्रेस की ओर से बेली रोड में हनुमान और राम को लेकर लगाए गए पोस्टर की चर्चा हो रही है।

लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी को मिलेगी हार

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता की जीत करार दिया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को ऐसी ही हार का सामना करना पड़ेगा। केंद्र सरकार ने पौने पांच वर्षो में जनता को ठगने और गुमराह करने की कोशिश की है। यही वजह है कि प?िलक ने भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। राबड़ी ने मतदाताओं के प्रति आभार जताते हुए जीत का श्रेय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की कोशिशों को दिया है।

तेजस्वी का ट्वीट, जदयू अध्यक्ष का टूटेगा भ्रम

तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए बुधवार को ट्वीट कर नीतीश कुमार को पुराना बयान याद दिलाते हुए कहा है कि अब जदयू अध्यक्ष का भ्रम टूट गया होगा। तेजस्वी ने लिखा है कि महागठबंधन छोड़कर भाजपा के साथ हाथ मिलाने के बाद सीएम ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुकाबला करने की क्षमता इस देश में किसी में नहीं है। तेजस्वी ने कहा कि पांच राज्यों के परिणाम के बाद जदयू अध्यक्ष का अब क्या विचार है?

Posted By: Inextlive