- आरोपी को सीजेएम सुनील कुमार ने पुलिस को दो दिन की रिमांड पर भेजा

- आरोपी राम सेवक को पीटने के लिए तैयार बैठे थे सभी वकील

- कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आरोपी को लेकर पहुंची पुलिस

LUCKNOW: लखनऊ की निर्भया कांड में पुलिस की जद्दोजहद सोमवार को भी जारी रही। आरोपी को कोर्ट के सामने किस शक्ल में पेश किया जाए इसके लिए पुलिस अधिकारी पसोपेश में थे। आरोप को कोर्ट में पेश किया जाए या जज साहब के चैंबर में। जज साहब के घर मुल्जिम को पेश किया जाए या फिर विडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये? सुबह दस बजे शुरू हुई यह जद़्दोजहद शाम साढ़े पांच बजे जाकर खत्म हो पायी। जब आरोपी को अधिकतर वकीलों के चले जाने के बाद सीजेएम के सामने कोर्ट में पेश किया गया। इस मामले में आरोपी को सीजेएम सुनील कुमार ने पुलिस को दो दिन की रिमांड पर भेज दिया है।

ख्भ् किमी का सफर तय करने में लगे छह घंटे

यह सुबह तय हो गया था कि मोहनलालगंज कोतवाली से आरोपी को लेकर पुलिस साढ़े क्क् बजे निकलेगी। क्ख् बजे कोर्ट में पेश किया जाएगा। अदालती कार्रवाई पूरी होते ही उसे लखनऊ जेल रवाना कर दिया जाएगा। यह खबर मिलते ही कोर्ट परिसर में मीडिया का जमावड़ा लग गया। वकील भी अपना गुस्सा आरोपी पर उतारने को तैयार थे। इसकी भनक पुलिस को लगी तो आरोपी के पेशी में देरी होने लगी। सीजीएम कोर्ट के बाहर पीएसी तैनात कर दी गयी। दूसरे केस में आये लोग भी उस दरिंदे की शक्ल देखने के लिए कोर्ट में ही रूके रहे।

घुमाते रहे पुलिस वाले

घड़ी की सुई तेजी से घूम रही थी और पुलिस मीडिया को घुमा रही थी। आखिर में पुलिस के अधिकारियों ने फोन ही रिसीव करना बंद कर दिया। खबर आयी की चार बजे पेश किया जाएगा। एक बार फिर कोर्ट में हलचल शुरू हुई। अपना बस्ता समेट रहे वकील साहिबान फिर एलर्ट हो गये। इंतजार होता रहा। अचानक सीजेएम कोर्ट से उठकर एडीजे के चैंबर की ओर चल दिए। मीडिया का कैमरा वहां भी पीछे लगा रहा। खबर आयी कि जज साहब के बटलर पैलेस स्थित घर में आरोपी को पेश किया जा सकता है। मीडिया के लोग सीजेएम के घर की तरफ दौड़े तो पुलिस आरोपी राम सेवक को लेकर सीधे कोर्ट पहुंच गयी और साढ़े पांच बजे सीजेएम के सामने पेश कर दिया गया।

Posted By: Inextlive