i exclusive

अब कार्गो सेवा शुरू करने की तैयारी में जेट एयरवेज और इंडिगो

शुरू हो सकती है एयरबस 320, दस टन सामान लेकर उड़ने की है क्षमता

मुंबई-बंगलुरू, दिल्ली-कोलकाता के लिए इलाहाबाद से होगी डेली उड़ान

balaji.kesharwani@inext.co.in

ALLAHABAD: इलाहाबाद एयरपोर्ट से जेट एयरवेज की लखनऊ-पटना और नागपुर-इंदौर की फ्लाइट शुरू होने के बाद हवाई सेवा को पंख लग गए हैं। फ्लाइट की जबर्दस्त डिमांड और पैसेंजर्स के उत्साह को देखते हुए जेट एयरवेज के बाद अब इंडिगो इलाहाबाद से हवाई सेवा शुरू करने की तैयारी में है। इसमें कार्गो सेवा भी शामिल है। इसका फायदा इलाहाबाद के सफेदा और सुर्खा अमरूद को होगा। इसे फ्लाइट के जरिये दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरू के साथ ही अन्य महानगरों में भेजा जा सकेगा।

बस कुछ घंटे में हो जाएगी सप्लाई

-इलाहाबादी अमरूद की अपनी अलग पहचान है। इसमें सफेदा, लंगड़ा और सुर्खा के तो लोग दीवाने हैं।

-ट्रकों से इन्हें ले जाने में दो से तीन दिन तो कभी-कभी हफ्तों लग जाते हैं। ऐसे में 20 से 25 प्रतिशत तक अमरूद खराब हो जाते हैं।

-फ्लाइट से यह कुछ ही घंटों में देश के विभिन्न शहरों में पहुंच जाएगा।

भाड़ा महंगा पर वेस्टेज बचेगा

हालांकि हवाई सेवा ट्रक की अपेक्षा थोड़ी महंगी पड़ेगी। क्योंकि कार्गो फ्लाइट का भाड़ा थोड़ा अधिक है। लेकिन 20 से 25 प्रतिशत वेस्टेज देखा जाए तो ये महंगाई फिर भी सस्ती पड़ेगी, क्योंकि सामान कुछ ही घंटों में डेस्टिनेशन तक पहुंच जाने से वेस्टेज का झाम ही खत्म हो जाएगा।

ये कंपनियां देंगी यहां से सेवा

-जेट एयरवेज ने लखनऊ, पटना, नागपुर, इंदौर के लिए फ्लाइट शुरू कर दी है।

-इंडिगो जल्द ही बंगलुरू, भोपाल, भुवनेश्वर, मुंबई, देहरादून, गोरखपुर, कोलकाता, पुणे, रायपुर के लिए सेवा शुरू करेगी।

- जूम एयर- कोलकाता

- एयर इंडिया की दिल्ली फ्लाइट का पर डे संचालन हो रहा है।

जुलाई लास्ट तक मुंबई-बेंगलुरू की फ्लाइट

इंडिगो भी जल्द ही इलाहाबाद से हवाई सेवा शुरू करने की तैयारी में है। जुलाई लास्ट तक इसकी शुरुआत हो सकती है। मुंबई, बेंगलूरू की फ्लाइट पहले चरण में शुरू होने की संभावना है। जूम एयर की इलाहाबाद से कोलकाता के लिए सीधी फ्लाइट 15 अगस्त के पूर्व शुरू हो सकती है।

पूरे सप्ताह मिलेगी फ्लाइट

-बेंगलुरू के लिए पर डे दो फ्लाइट उड़ान भरेंगी। पहली फ्लाइट सुबह 9.00 बजे और दूसरी दोपहर 2.30 बजे। ये सफर दो घंटे 30 मिनट में पूरा होगा।

-मुंबई की फ्लाइट शाम 4.30 बजे उड़ेगी और दो घंटे में मुंबई पहुंचेगी।

-कोलकाता के लिए फ्लाइट सुबह दस बजे उड़ान भरेगी। रिटर्न फ्लाइट दोपहर डेढ़ बजे दिल्ली पहुंचेगी।

बडे़ महानगरों के लिए डायरेक्ट हवाई सेवा शुरू होने का फायदा इलाहाबाद के व्यापार और व्यापारियों को होगा। इंडिगो कार्गो फ्लाइट शुरू करने की तैयारी में है। इसके जरिए इलाहाबाद का फेमस अमरूद देश के सभी महत्वपूर्ण शहरों के मार्केट में चंद घंटों में पहुंच जाएगा।

-एसआर मिश्रा

डायरेक्टर, इलाहाबाद एयरपोर्ट

Posted By: Inextlive