- वर्ष 2020 के बोर्ड एग्जाम से समाप्त हो जाएगा पेपर

LUCKNOW : यूपी बोर्ड 2020 के बोर्ड एग्जाम से हाईस्कूल में प्रारंभिक गणित का पेपर खत्म करने जा रहा है। अभी कला वर्ग के स्टूडेंट्स के लिए प्रारंभिक गणित और विज्ञान वर्ग के लिए गणित का पेपर होता है। 2020 में गणित का सिर्फ एक पेपर होगा। वहीं दूसरी ओर सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन सीबीएसई बोर्ड 2020 से अपने यहां पर बेसिक मैथ के नाम पर एक अगल पेपर शुरू करने जा रहा है। वहीं यूपी बोर्ड सीबीएसई पैटर्न लागू करने के बाद प्रारंभिक गणित का पेपर ही खत्म करने की तैयारी की है।

अंक गणित का हिस्सा अधिक

यूपी बोर्ड के हाईस्कूल में वर्षो से गणित व प्रारंभिक गणित का विकल्प स्टूडेंट्स दिया जाता रहा है। आ‌र्ट्स वर्ग के स्टूडेंट्स के लिए तैयार प्रारंभिक गणित के कोर्स में अंकगणित का हिस्सा अधिक होता था। यह विज्ञान वर्ग के स्टूडेंट्स के लिए निर्धारित गणित के कोर्स से सरल था। 2019 की हाईस्कूल के एग्जाम के लिए गणित में 20 लाख 76 हजार 874 स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड थे, जबकि प्रारंभिक गणित के लिए 1 लाख 18 हजार 262 स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड थे।

गणित एक पेपर होगा

यूपी बोर्ड ने अब प्रारंभिक गणित को खत्म कर दिया है। अब हाईस्कूल में स्टूडेंट्स के लिए गणित का एक पेपर बनेगा। वहीं सीबीएसई ने स्टूडेंट्स के मन से गणित का भय खत्म करने के लिए इसी साल बेसिक मैथ नाम से कोर्स शुरू किया है। स्टूडेंट स्टैंडर्ड गणित और बेसिक गणित में से कोई एक पेपर ले सकते हैं। स्टैंडर्ड मैथ का सिलेबस मौजूदा स्तर का ही रखा गया है। जबकि बेसिक गणित को आसान बनाया गया है। स्टैंडर्ड लेवल उन स्टूडेंट्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है। जो आगे की पढ़ाई गणित के साथ करना चाहते हैं।

कोट

2020 के हाईस्कूल एग्जाम से गणित का सिर्फ एक पेपर ही होगा। शासन से निर्देश पर प्रारंभिक गणित विषय को खत्म किया जा चुका है।

नीना श्रीवास्तव, सचिव, यूपी बोर्ड

Posted By: Inextlive