- वाटर व‌र्क्स और पंप हाउस का कराया जा रहा निर्माण

- चिन्हित की गई नलकूप और वॉटर व‌र्क्स भूमि

LUCKNOW: गर्मी पर पानी की समस्या से जूझ रहे जानकीपुरम इलाके के लोगों के लिए मौसम बदलने के साथ ही राहत मिलने की उम्मीद है। इस वर्ष संकट झेल चुके जानकीपुरम के लोगों को शायद आने वाले समय में पानी की समस्या से निजात मिल सके। जल निगम अब एक वाटर व‌र्क्स और करीब चार नलकूप लगाने जा रहा है। इसके लिए मंजूरी मिल गई है और भूमि को भी चिन्हित कर लिया गया है।

कहां कहां लगेगा पंप

वाटर व‌र्क्स सेक्टर आई जानकारी पुरम

नलकूप एलिशा नगर जानकीपुरम

पंप हाउस राधेश्याम का पुरवा

पंप हाउस अभिषेकपुरम (वशिष्ठपुरम)

पंप हाउस जानकी बिहार कालोनी

छह नलकूप और लगेंगे

लालबाग जोनल पंपिंग स्टेशन भरने के लिए नलकूप गोमती नगर के विश्वास खंड, गांधी नगर के गांधी पार्क, फरीदी नगर, खरिका व राजाजीपुरम के सी ब्लॉक में नया नलकूप लगाने का प्रस्ताव मंजूर हो गया है। नलकूप लगाने के लिए प्रति नलकूप करीब 29 लाख रुपए का खर्च का स्टीमेट बनाया गया है। अभी तक इन एरिया में पानी की सबसे ज्यादा समस्या थी। पंप हाउस के निर्माण के बाद से पानी की बहुत हद तक समस्या का खत्म हो जाएगी।

इन एरिया में लगेंगे मिनी नलकूप

जानकीपुरम में वॉटर व‌र्क्स और पंप हाउस के अलावा सिटी के करीब 18 मोहल्ले में मिनी नलकूप लगाए जाएंगे। ताकि पेयजल संकट को पूरी तरह से खत्म किया जा सके। जिसमें मुरादअली लेन नई बस्ती, लाप्लास शिवनगर बस्ती, शाहनजफ रोड, पकरिया वाली गली, साहू धर्मशाला हुसैनगंज, कटरा मकबूलगंज, अंबेडकर नगर, गुलजार नगर, फतेहगंज गल्ला मंडी और अंबेडर नगर द्वितीय।

एक लाख लोगों को मदद

जानकीपुरम में वॉटर व‌र्क्स और पांच पंप हाउस लगने से करीब एक लाख से भी ज्यादा लोगों को पानी की समस्या से निजात मिल जाएगी। अभी तक इस एरिया में गोमती नगर और चिनहट स्थित वॉटर व‌र्क्स से पानी की सप्लाई होती है। जानकीपुरम एरिया में वॉटर व‌र्क्स प्लांट तैयार होने से न केवल जानकारीपुरम बल्कि अलीनगर और महानगर एरिया में भी पानी की सप्लाई की जा सकती है। जहां सबसे ज्यादा लो प्रेशर की शिकायत रहती है।

Posted By: Inextlive