देश भर में मोबाइल ऐप के जरिये टैक्सी सेवा मुहैया कराने वाली कंपनी ओला कैब दिल्‍ली में अपनी निशुल्‍क सेवा देने जा रही है। हालांकि यह सर्विस बस दो दिन के लिए दी जाएगी। यह निशुल्‍क सेवा ऑड इवेन नियम के तहत 22 और 29 अप्रैल को राजधानी में उपलब्‍ध रहेगी।


शुक्रवार चुना गयाऐप के जरिए टैक्सी बुकिंग सेवा देने वाली कंपनी ओला के उपाध्यक्ष (नई पहल) संदीप साहनी का ने ओला की खास स्कीम के बारे में जानकारी दी है। उनका कहना है कि वैसे तो पूरे देश में ओला कैब अपनी बेहतर सर्विस के लिए जानी जा रही है, लेकिन देश की राजधानी दिल्ली में इसकी अधिक वैल्यू हैं। यहां पर यह हर दिन हजारों की संख्या में ओला शटल का इस्तेमाल कर रहे हैं। ओला वर्तमान में दिल्ली एनसीआर में 120 रूटों पर 500 से अधिक शटल बसें चलाती है। जिसके आधार पर ओला कैब कंपनी ने दैनिक यात्रियों को दो दिन के लिए निशुल्क सेवा प्रदान करने का प्लान किया है। जिसमें कल 22 अप्रैल शुक्रवार को और 29 अप्रैल शुक्रवार को यह सर्विस दिल्ली में निशुल्क रहेगी।कैशबैक मिलेगा
हालांकि इस दौरान यात्रियों कूपन कोड ऑड इवेन का इस्तेमाल करना होगा। इससे उन्हें अपनी यात्रा के लिए 100 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। वहीं बताते चलें कि हाल ही में ओला कैब को अपने किराए में बढ़ोत्तरी किए जाने का विरोध झेलना पड़ा। दिल्ली सरकार की कड़ी आलोचना से ओला कैब को कई फैसले बदलने पड़े। हाल ही में राज्य सरकार ने अधिक किराया वसूलने के लिए ओला कैब कंपनी को परमिट रद्द करने की धमकी दी। हालांकि इसके बाद ओला कैब कंपनी ने फिलहाल किराए बढ़ोत्तरी पर रोक लगा दी है। गौरतलब है कि कंपनी ओला कैब ने हाल ही में ऑनलाइन ओला ऑटो रिक्शा सर्विस की शुरुआत की।

inextlive from Business News Desk

Posted By: Shweta Mishra