दिल्‍ली की एक 28 साल की लड़की ने महज इसलिए एक दूसरी लड़की को ऑनलाइन प्रॉस्‍टीट्यूट घोषित कर दिया क्‍योंकि उसे शक था कि वो उसके प्रेमी से नजदीकियां बढ़ा रही है।

शक ने किया अंधा
दिल्ली की रहने वाली एक लड़की ने शक और जलन में मुब्तला हो कर एक दूसरी लड़की को बहुत बड़ी परेशानी में डाल दिया। ये लड़कि अपने ही शहर के एक लड़के को दीवानों की तरह चाहती थी और उसके आसपास किसी दूसरी लड़की को देखना भी बर्दाश्त नहीं कर पाती थी। ऐसे में अपने ब्वॉयफ्रेंड की एक दूसरी लड़की से दोस्ती ने उसे पागल कर दिया। उसे लगने लगा कि इस दूसरी लड़की की के नजदीक आने के कारण उसका ब्वॉयफ्रेंड उसे इग्नोर कर रहा है और उन दोनों की क्लोजनेस बढ़ रही थी। बिना किसी सबूत के इस दीवानी प्रेमिका ने उस दूसरी लड़की जिंदगी को तबाह करने का पूरा इंतजाम कर दिया।
ऑन लाइन प्रॉस्टीट्यूट बनाया
फेसबुक जैसे ढेर सारे सोशल साइट के इस दौर में प्यार कितना खतरनाक हो सकता है ये बात इस लड़की ने साबित कर दी। अपने प्रेमी के करीब आने शक के जुर्म में उसने अपने प्रेमी की तथाकथित दोस्त की प्रोफाइल को एस्कार्ट सर्विस के 30 से 40 साइट्स पर पोस्ट कर दिया। ये एस्कार्ट सर्विसेज वेश्यावृत्ति के लिए लड़कियां उपलब्ध कराने का काम करती हैं। उसने लड़की की तस्वीरों के साथ उसका फोन नंबर और ईमेल एड्रेस जैसी जानकारी भी साइट्स पर डाल दीं। ऐसा ही उसने फेसबुक पेज बना कर भी किया जिसमें अपनी सौतन को उसने वेश्यावृत्ति के लिए उत्सुक दिखाते हुए प्रस्तुत किया।

पुलिस कार्यवाही के बाद खुला राज
जब इस लड़की के नंबर पर ऑफर के लिए फोन आने लगे तो परेशान परिवार वालों ने पुलिस में रिर्पोट लिखाई। इसका शिकार बनी लड़की की बहन ने बताया कि पीड़िता पूरी तरह डिप्रेशन में चली गयी उसने कहीं आना जाना बंद कर दिया। कोई भी उसकी तरफ देखता तो उसे लगता कि उन्हीं प्रोफाइल्स की वजह से उसे घूरा जा रहा है। पीड़िता के परिवार का कहना है कि तीन महीने तक पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। इसके बाद वे कोर्ट की शरण में गए और आदलत के आदेश के बाद पुलिस ने अपनी कार्यवाही करके उस लड़की को पकड़ा। पहले तो उसने कोई भी अपराध करने से इंकार किया पर बाद में पुलिस के सामने स्वीकार किया की शक में अंधी हो कर उसने ये कदम उठाया था।  

 

Bizarre News inextlive from Bizarre News Desk

 

Posted By: Molly Seth