बाॅलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे और एक्टर अभिषेक बच्चन का 43वां जन्मदिन है। उनके इस खास दिन पर चलिए जानते हैं उनकी ऐश्वर्या राय संग फिल्मी लव स्टोरी और अनजाने किस्सों के बारे में...


कानपुर। आज अभिषेक बच्चन का 43वां बर्थडे है। उनका जन्म 5 फरवरी, 1976 में बाॅलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के घर हुआ। अभिषेक ने अपनी स्कूलिंग कई जगहों से पूरी की है। उन्होंने अपनी पढ़ाई मॉडर्न स्कूल एंग्लो कालेज, जमनाबाई नर्सी स्कूल और बाम्बे स्काटिश स्कूल से अपनी स्कूलिंग पूरी की। वहीं बोस्टन यूनिवर्सिटी से उन्होंने अपना काॅलेज कंप्लीट किया।इस फिल्म से किया बाॅलीवुड डेब्यू


जे पी दत्ता की 2000 में रिलीज हुई वाॅर ड्रामा फिल्म 'रिफ्यूजी' से अभिषेक बच्चन ने बाॅलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म में अभिषेक के साथ करीना कपूर ने भी डेब्यू किया था। ये फिल्म फ्लाॅप रही पर दोनों की पहली फिल्म में उनके अभिनय को खूब सराहा गया था। इसके बाद अभिषेक और ऐश ने साथ 'उमराव जान', 'मैं प्रेम की दीवानी हूं','सरकार राज' और 'गुरु' जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय किया है।करिश्मा से की डेटिंग फिर सगाई

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या के बीच फिल्म 'ढाई अक्षर प्रेम' के से प्यार की शुरुआत हुई थी। हालांकि कि इस फिल्म में साथ अभिनय करने से पहले दोनों की जिंदगी में कोई और था। दरअसल फिल्म में साथ आने से पहले अभिषेक करिश्मा को डेट कर रहे थे और ऐश्वर्या सलमान खान को। वहीं करिश्मा के साथ अभिषेक की फिल्म 'हां मैने भी प्यार किया है' लोगों को खूब पसंद आई थी। कुछ समय तक डेट करने के बाद अभिषेक-करिश्मा ने सगाई भी कर ली थी। कपल की सगाई जल्द ही टूट भी गई। वहीं दोनों के बीच दूरी आने की वजह आज भी ऐश्वर्या को ही माना जाता है।रानी से बढ़ीं नजदीकियांवहीं बाद में अभिषेक का नाम रानी मुखर्जी से भी जोड़ा गया था। दोनों की शानदार केमिस्ट्री फिल्म 'युवा' और 'बंटी और बबली' में देखने को मिली। वहीं दोनों को उस वक्त फैंस परफेक्ट कपल के तौर पर देखने लगे थे। वहीं फिल्म में ऐश ने अपने फ्यूचर फैमिली मेंबर्स अमिताभ और अभिषेक संग 'कजरारे' साॅन्ग पर आइटम नंबर भी किया था।अभिषेक से पहले इनके साथ रहा आखिरी रिलेशन

वहीं अभिषेक से पहले ऐश्वर्या का आखिरी रिलेशन विवेक ऑबेराय से था। ऐश्वर्या ने विवेक से ब्रेकअप कर लिया और अभिषेक को डेट करने लगीं। 2000 में आई फिल्म 'ढाई अक्षर प्रेम के' से दोनों के बीच नजदीकियां आईं। दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरु कर दिया। वहीं सात साल बाद 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'गुरु' में उनका प्यार सिल्वर स्क्रीन पर भी साफ दिखने लगा। हालांकि कपल ने तब तक रिलेशन पर अपनी चुप्पी नहीं तोड़ी थी।साथ में की इतनी फिल्मेंअभिषेक-ऐश्वर्या ने साथ में कई फिल्में की हैं। भले ही उनमें से कुछ हिट और कुछ फ्लाॅप रही हों पर फिल्म दर फिल्म दोनों का प्यार और गहराता गया। 'ढाई अक्षर प्रेम के' बाद दोनों 2003 में आई 'कुछ ना कहो' में साथ दिखे। वहीं 2005 में दोनों 'बंटी और बबली',2007 में 'गुरू', 2006 में 'उमराव जान' और 'धूम 2' में दिखे थे। वहीं आखिरी बार कपल साथ में 2010 में फिल्म 'रावन' में नजर आया था।जब शादी कर हुए दो से तीनसालों से डेटिंग कर रहे ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी का खास दिन कपल ने चुन लिया था। दोनों ने 20 अप्रैल, 2007 को एक-दूसरे के साथ सात फेरे ले शादी रचा ली। वहीं 2011 में दोनों दो से तीन हो गए जब उनके घर नन्हीं अाराध्या ने जन्म लिया।  करना चाहते हैं ऐश संग अपने रिश्ते में बदलाव
हाल ही में करण जौहर के चैट शो में अभिषेक अपनी बहन श्वेता नंदा संग आए थे। यहां उन दोनों ने ऐश्वर्या को लेकर कई खुलासे किए थे। अभिषेक ने कहा वो ऐश से प्यार तो बहुत करते हैं पर उनकी पैकिंग स्टाइल बकवास है। वहीं अभिषेक ऐश्वर्या के साथ अपने रिलेशशिप में कुछ बदलाव करना चाहते हैं। शादी के इतने समय बाद दोनों के रिलेशनशिप में नएपन वाला स्पार्क मिसिंग होना शायद इसकी वजह हो सकती है।पत्नी ऐश्वर्या की इन आदतों से अभिषेक करते हैं नफरत, इस वजह से चाहते हैं ऐश संग रिश्ते में बदलावअभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय की मूवी 'गुरू' को 12 साल पहले मिले थे इतने स्क्रीन, इतना था बजट

Posted By: Vandana Sharma