आलिया भट्ट आज अपना 26वांं जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। उनके इस बर्थडे पर चलिए एक्ट्रेस से जुड़ी ये 10 इंट्रेस्टिंग बातें जानते हैं...


कानपुर। आलिया भट्ट आज अपना 26वांं बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। आलिया का जन्म 15 मार्च, 1993 को हुआ। वहीं एक्ट्रेस ने अपनी पढ़ाई जमनाबाई नर्सी स्कूल से पूरी की है। वहीं आलिया ने बहुत कम उम्र में ही फिल्मों में एक्टिंग करना शुरु कर दिया था। मालूम हो आलिया ने 1999 में रिलीज हुई फिल्म 'संघर्ष' में महज 6 साल की छोटी सी उम्र में अभिनय किया था।पहली फिल्म के लिए 500 लोगों के ऑडिशन में चुनी गईं


आलिया ने बाॅलीवुड में फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से अपने अभिनय के करियर की शुरुआत की। आलिया भले ही चांदी के चम्मच के साथ पैदा हुई हों पर वो इस फिल्म के लिए 500 लड़कियों के ऑडिशन में से चुनी गई थीं। करण ने उनसे शर्त रखी थी कि वो फिल्म के लिए वेट लूज करें तभी फिल्म में आपको लेंगे। वहीं आलिया ने उनकी बात मानते हुए ऐसा ही किया। मालूम हो इसके लिए आलिया ने सिर्फ 3 महीनों में 16 केजी वजन लूज किया था।बहुत अच्छी आर्टिस्ट भी हैं आलिया

आलिया एक ग्लैमरस एक्ट्रेस हैं, ये तो सभी जानते हैं। वहीं बहुत कम लोगों को पता है कि आलिया एक आर्टिस्ट भी हैं। आलिया चारकोल पेंटिंग करती हैं। ये तस्वीर आलिया ने ही चारकोल की मदद से तैयार की थी जिसे उन्होंने खुद ही इंस्टाग्राम पर शेयर किया था।पालतू जानवर बहुत पसंदवहीं आलिया भट्ट को पेट्स बहुत पसंद हैं ये तो उनकी इंस्टाग्राम तस्वीरों में ही झलकता है। उन्हें पेट्स में बिल्लियां बहुत पसंद हैं। उन्होंने खुद भी एक बिल्ली पाल रखी है जिसका नाम पिक्का है। ये नाम आलिया ने पोकेमाॅन पिकाचू के नाम पर रखा है।खुद के कपड़ों की रेंज की लाॅन्चएक ऑनलाइन प्लेटफाॅर्म की मदद से आलिया ने खुद के कपड़ों की एक रेंज शुरु की है। वैसे भी आलिया का फैसनिस्टा अंदाज तो फैंस को उनकी पहली फिल्म 'स्टूडेंट्स ऑफ द ईयर' में उनके रोल और उनकी अदाओं से देख ही लिया होगा।खाने में आलिया को पसंद है येआलिया भट्ट को खाने से बहुत प्यार है। वो फूडी हैं। मिड डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक आलिया को खाने में सबसे ज्यादा फ्रेंच फ्राइज, योगट और कोल्ड ड्रिंक्स पसंद हैं।गाती हैं गाना भी

मालूम हो एक्ट्रेस गाना भी बहुत अच्छा गाती हैं। दरअसल आलिया ने अपनी ही कई फिल्मों में बतौर प्लेबैक सिंगर भी काम किया है। उन्होंने फिल्म 'हाईवे' और 'हम्टी शर्मा की दुल्हिनिया' के गाने गाए और फैंस का दिल जीत लिया।ये है आलिया का परिवारमालूम हो आलिया भट्ट दो बहने हैं। एक्ट्रेस की बहन का नाम शाहीन है। वहीं इनके दो सौतेले भाई-बहन भी हैं पूजा भट्ट और राहुल भट्ट। मालूम हो आलिया के पिता और फिल्ममेकर महेश भट्ट ने दूसरी शादी सोनी राजदान से की थी। आलिया उन्हीं की बेटी हैं।पूजा भट्ट से उम्र में है इतना अंतरमहेश भट्ट की बेटियों पूजा और आलिया में उम्र का काफी ज्यादा अंतर है। आलिया अभी 26 साल की हैं तो पूजा 48 साल की हैं। दोनों बहनों में 22 साल का अंतर है जो काफी ज्यादा है।इन फिल्मो में आने जा रहीं नजर
आलिया भट्ट भी अपनी आने वाली कई फिल्मों में व्यस्त हैं। हाल ही में कुंभ मेला के आखिरी दिन शिवरात्रि के पर्व पर प्रयागराज में 'ब्रह्मास्त्र' के लोगो को फैंस से शेयर किया गया था। इस मौके पर वहां आलिया के साथ रणबीर भी मौजूद रहे। वहीं आलिया की अगली फिल्म 'कलंक' का टीजर भी जारी किया जा चुका है जो मल्टीस्टारर है।'कलंक' की वजह से फिर साथ आए एक्स लवर्स आलिया-सिद्धार्थ, जानें दोनों के बीच हुई क्या बात'कलंक' के टीजर में आलिया-वरुण का सोशल मीडिया पर इस तरह उड़ रहा मजाक, देख कर आ जाएगी हंसी

Posted By: Vandana Sharma