फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से बाॅलीवुड में 2008 में एंट्री करने वाली एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा आज 32 साल की हो गई हैं। उनके बर्थडे के खास मौके पर चलिए जानते हैं विराट कोहली संग उनकी लव स्टोरी...


कानपुर। आज अनुष्का शर्मा का 32वां जन्मदिन है। अनुष्का का जन्म 1 मई, 1988 को हुआ था। अनुष्का के परिवार में उनके माता-पिता और एक भाई है। कहते हैं कि भारतीय क्रिकेट टीम के वर्तमान कप्तान अनुष्का के छोटे भाई के दोस्त हुआ करते थे और उनके साथ क्रिकेट खेला करते थे। फिलहाल चलिए जानते हैं अनुष्का-विराट की पहली मुलाकात और प्यार में पड़ने की कहानी की दास्तान।इस साल यहां हुई थी पहली मुलाकातअनुष्का ने बाॅलीवुड में 2008 में शाहरुख के अपोजिट फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से डेब्यू किया था। इसके बाद वो 2013 में फिल्म 'मटरू की बिजली का मन डोला' में नजर आईं। इसी साल उनकी मुलाकात विराट कोहली से जुलाई के महीने में एक ऐड शूट के दौरान हुई। ऐड में कपल की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया।


टीम को छोड़ पहुंचे अनुष्का के पास

जनवरी 2014 में विराट और अनुष्का को लेकर लोग उनके रिलेशशिप की बातें करने लगे। कपल के रिलेशन के चर्चे तब खूब होने लगे जब अनुष्का ने विराट के लिए कार भेजी जिसमें बैठ कर वो एक्ट्रेस के अपार्टमेंट में आए थे। मालूम हो उस वक्त टीम इंडिया अपने दक्षिण अफ्रीका दौसे से मुंबई लौटी थी। विराट ने टीम के साथ होटल जाने की बजाय अनुष्का के पास जाना चुना। इस बात से कुछ लोग काफी खफा भी थे।हाथ में हाथ डाल दिया पहला पब्लिक अपीयरेंसविराट कोहली साल 2014 में अनुष्का के साथ सड़क पर हाथ में हाथ डाले घूमते नजर आए थे। उस वक्त अनुष्का फिल्म 'बाॅम्बे वेलवेट' के शूट के लिए श्रीलंका में व्यस्त थीं और विराट उनसे मिलने वहां भी जा पहुंचे थे। हालांकि दोनों ने साथ में पहला पब्लिक अपीयरेंस इंडियन सुपर लीग गेम के वक्त दिया था। दोनों ने स्टेडियम में साथ बैठ कर मैच देखा था। जब विराट ने अनुष्का को दिया फ्लाइंग किसविराट और अनुष्का पहले पबल्कि अपीयरेंस के बाद अकसर साथ नजर आने लगे। उस वक्त उनके रिलेशनशिप की अफवाह और तेज होने लगी। मालूूम हो उसी साल श्रीलंका के विपक्ष में सेंचुरी लगाने वाले विराट कोहली ने ऑडियंस में बैठी अनुष्का शर्मा को फ्लाइंग किस दे दिया था। इसके बाद तो उनके रिश्ते पर फैंस ने मुहर ही लगा दी थी।जब साउथ अफ्रीका वकेशन पर गए साथ में

कपल साथ में साउथ अफ्रीका में वकेशन सेलिब्रेट करने के लिए गए थे, उस दौरान वो खूब लाइम लाइट में आए थे। वहीं उनके इंडिया लौटने के बाद इंगेजमेंट की खबरें सामने आने लगीं। साल 2015 में ये खबरे आने लगीं कि कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाला है।श्रीलंका में हुए धमाकों से दहला बाॅलीवुड भी, अभिषेक से लेकर अनुष्का तक इन सेलेब्स की आंखे नमप्रेग्नेंसी नहीं क्या इस वजह से अनुष्का बॉलीवुड को कर रही है 'बाय बाय'!जब अनुष्का-विराट बंधे शादी के बंधन मेंअनुष्का-विराट शादी के लिए जब इटली के लिए रवाना हो रहे थे, उन्हें एयरपोर्ट पर लोगों ने नोटिस किया और अंदाजा लगाने लगे कि ये शादी करने के लिए जा रहे हैं। कपल ने 11 दिसंबर, 2017 को इटली के लेक कोमो में शादी रचाई थी। इनकी शादी की तस्वीरें रातों-रात सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई थीं।

Posted By: Vandana Sharma