इंडस्ट्री के मशहूर कोरियोग्राफर प्रभुदेवा आज अपना 45वां बर्थ डे मना रहे हैं। कोरियो ग्राफर प्रभुदेवा आम लोगों के बीच अपने डांस मूव्स को लेकर माइकल जैक्शन के नाम से भी फेमस हैं। प्रभुदेवा न सिर्फ फेमस कोरियोग्राफर हैं बल्कि एक्टर प्रोड्यूसर और डायरेक्ट भी हैं। इतना फेम और स्क्सेज होने के बाद भी प्रभु को जिंदगी में परेशानियों का सामना करना पडा़। एक बार तो प्रभुदेवा की पत्नी ने उन पर एफआईआर तक कर दिया था। प्रभुदेवा के जन्मदिन के मौके पर जानें उनसे जुडी़ कई अनसुनी बातें...


यहां से मिली प्रभुदेवा को डांसर बनने की प्रेरणाआपको ये जान कर बडी़ हैरानी होगी कि मशहूर कोरियोग्राफर प्रभुदेवा का नाम सिर्फ प्रभुदेवा नहीं है। प्रभुदेवा का पूरा नाम है प्रभुदेवा सुंदरम। दरअसल प्रभुदेवा के पिता के नाम में सुंदर आता है जो उन्होंने अपने नाम के आगे भी जोड़ लिया। प्रभुदेवा के पिता का पूरा नाम था मुगरू सुंदर जो प्रभुदेवा के लिए बचपन से ही प्रेरणा का श्रोत रहे हैं। इनिशियली पिता से ही प्रभुदेवा को एक बेहतर कोरियोग्राफर बनने की प्रेरणा मिली। सुंदर साउथ इंडस्ट्री के जाने माने कोरियोग्राफर थे। आपको ये जान कर काफी हैरानी होगी की प्रभुदेवा ने सिर्फ हिंदी फिल्मों में ही नहीं बल्कि पांच भाषाओं कि फिल्मों में काम किया है।बॉलीवुड की इन फिल्मों में किया कोरियोग्राफ
कोरियोग्राफर प्रभुदेवा ने 90 के दशक से अपने करियर की शुरुआत की थी। प्रभुदेवा ने बडे़ से बडे़ बॉलीवुड स्टार्स के साथ काम किया है। प्रभुदेवा को बॉलीवुड में सलमान खान की फिल्म वांटेड से पहचान मिली जो साल 2009 में आई थी। इसके बाद अक्षय कुमार और एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म राउडी राठौर में प्रभुदेवा ने कोरियोग्राफ किया। फिर प्रभुदेवा की फिल्म ABCD आई जिसमें वो खुद बतौर एक्टर लीड रोल में दिखे। फिल्म डांस पर आधारित थी। फिलहाल इन दिनों प्रभुदेवा ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के एक्टर्स आमिर खान और अमिताभ बच्चन के साथ काम में बिजी रहे। जब प्रभुदेवा की वाइफ ने की थी शिकायतप्रभुदेवा की वाइफ रामलता से शादी के बाद प्रभुदेवा को तीन बच्चे भी हैं। प्रभुदेवा के तीन बच्चों में से एक की साल 2008 में कैंसर को मौत हो गई थी। एक बार साल 2010 के आसपास प्रभुदेवा की पत्नी ने उन पर एक एक्ट्रेस के साथ अफेयर होने के आरोप लगाए और कोर्ट में प्रभु के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। दरअसल प्रभु पर आरोप लगे थे कि साउथ की एक्ट्रेस नयनतारा के साथ उनका अफेयर है। जबकि बाद में नयनतारा ने मीडिया के सामने आकर सभी आरोपों का खंडन करते हुए उन्हें बेबुनियाद बताया।बॉलीवुड के कोरियोग्राफर्स की प्रेम कहानी, किसी का 20 साल बड़े तो किसी का 8 साल छोटे पर आया दिलबॉलीवुड की इन हस्तियों की अनोखी है कहानी, प्यार और शादी के बाद भी तन्हा कट रही है जिंदगानीअब रामायण है प्रभु देवा का अगला ड्रीम प्रोजेक्ट, हॉलीवुड मूवी से होगी प्रेरित

Posted By: Vandana Sharma