'छैयां-छैयां' गर्ल मलाइका अरोडा़ आज अपना 46वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर चलिए जानते हैं वो अपना 45वां बर्थडे कहां सेलीब्रेट कर रही हैं और उनकी जिंदगी से जुडी़ कुछ अहम बातें भी...


कानपुर। 23 अक्टूबर, 1973 को जन्मी मलाइका अरोडा़ आज 45 साल की हो चुकी हैं। इतने वर्षों में वो साल दर साल हॉट ही होती गईं कभी उनकी बढ़ती उम्र उनकी खूबसूरती के लिए बाधा नहीं बन सकी। मालूम हो कि मलाइका इस बार अपने बर्थडे सेलीब्रेशन अपने फेवरेट सिंगर के कॉनसर्ट को इंज्वॉय कर सेलीब्रेट कर रही हैं। उनके फैंस के लिए ये जानना काफी इंट्रेस्टिंग होगा कि आखिर वो अपना जन्मदिन कहां सेलीब्रेट कर रही हैं जिसके लिए उन्हें विदेश जाना पड़ गया। तो बता दें मलाइका मिलान में अपने सबसे फेवरेट सिंगर बोनो के कॉनसर्ट के मजे ले रही हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम से कुछ तस्वीरें पोस्ट कर दी हैं।अर्जुन कपूर के संग नाम जुड़ने का सच


मालूम हो कि मलाइका और सलमान खान के भाई अरबाज अपनी 20 साल की शादी को हाल ही में तलाक लेकर तोड़ चुके हैं। उसके बाद अरबाज विदेशी मॉडल जॉर्जिया के साथ रिलेशनशिप की चर्चाओं से घिरे रहे और अकसर उनके साथ कभी लंच पर तो कभी डिनर डेट पर स्पॉट हो रहे। कुछ समय बाद बी टाउन से मलाइका अरोड़ा और एक्टर अर्जुन कपूर के रिस्ते की भी खबरें आने लगीं। हालांकि इनके रिलेशनशिप की बात महज एक अफवाह है या इसमें कुछ सच्चाई भी है इसका अंदाजा तो फैंस भी अभी तक नहीं लगा पा रहे हैं। फिलहाल मुंबई में हुए फैशन वीक से लेकर बेस्टी की बर्थडे पार्टी तक में दोनों एक ही कार से आते-जाते स्पॉट हुए हैं।  इन चीजों से है खास लगावमलाइका ने इंडस्ट्री में बतौर आइटम गर्ल अपनी जगह बनाई और नाम कमाया। फैंस भी उनके हर आइटम सॉन्ग के लिए इंतजार करते हैं। हालांकि बात की जाए मलाइका की पर्सनल च्वॉस की तो उन्हें मेकअप की चीजों के साथ-साथ अपने फिटनेस से भी लगाव है। मालूम हो इसीलिए तो उन्होंने हाल ही में मुंबई में खुद का जिम लॉन्च किया था जिसकी अद्दाटन पार्टी में उन्होंने अपने एक्स पति अरबाज को इनवाइट भी किया था। कहा जाता है कि मलाइका की बेस्टी का दर्जा उन्होंने करीना कपूर को ही दिया है। दोनों अकसर साथ में स्पॉट होती रहती हैं और कई बार साथ जिम जाते भी।फिर एक साथ दिखे अर्जुन- मलाइका, बहन जाह्नवी भी थीं साथ, देखें तस्वीरें

सलमान खान के घर जल्द बहू बन आएंगी जॉर्जिया, अरबाज करने जा रहे शादी का ऐलान

Posted By: Vandana Sharma