90 के दशक की जानी मानी एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्री आज 55 साल की पूरी हो गई हैं। उन्हें तस्वीरों में अब पहचानना काफी मुश्किल है। यहां देखें कि अब वो कैसी दिखती हैं और जानें उनके बारे में कुछ अनसुने इंट्रेस्टिंग फैक्टर्स...


कानपुर। मीनाक्षी शेषाद्री फिल्म 'घायल', 'दामिनी' और 'हीरो' में अपने बेहतरीन रोल के लिए जानी जाती हैं। 90 के दशक में इन शानदार फिल्मों से लोगों के दिल में अपनी जगह बनाने वाली एक्ट्रेस मीनाक्षी आज अपना 55वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। नाम बदल कर मिला फेममीनाक्षी का जन्म झारखंड की एक तमिलियन फैमिली में 16 नवंबर, 1963 में हुआ था। मालूम हो कि मीनाक्षी के जन्म के बाद उनका नाम शशीकला शेषाद्री था पर बाद में उन्होंने अपना नाम बदल कर फिल्मों में एक अलग पहचान बनाई।जानती हैं ये चार डांस फार्म मीनाक्षी शेषाद्री ट्रेंड डांसर भी हैं। उन्होंने इंडियन क्लासिकल डांस के कई फार्म सीखे हैं। मीनाक्षी ने चार भारतीय डांस फार्म भरतनाट्यम, कुचीपुडी़, कथक और ओड़िसी नृत्य जानती हैं।
17 की उम्र में बनीं मिस इंडियामीनाक्षी शेषाद्री के बारे में कुछ बातें बहुत कम ही लोग जानते हैं। मीनाक्षी ने महज 17 साल की छोटी सी उम्र में 1981 में मिस इंडिया का खिताब जीत था। इसी साल मीनाक्षी ने जापान के टोक्यो में आयोजित हुए मिस इंटरनेशनल का ताज भी अपने नाम किया था।


इस फिल्म से किया बाॅलीवुड डेब्यू
मीनाक्षी शेषाद्री ने बाॅलीवुड में फिल्म 'पेंटर बाबू' से डेब्यू किया था। इस फिल्म में मीनाक्षी के अपोजिट एक्टर राजीव गोस्वामी ने अभिनय किया था। फिल्म बाॅक्स ऑफिस पर कुछ खास टिक न सकी और मीनाक्षी को फेम मिलते-मिलते रह गया। इन फिल्मों से मिली बी टाउन में पहचानमीनाक्षी की 'पेंटर बाबू' फ्लाॅप होने के बाद उन्होंने एक्टिंग छोड़ने का फैसला ले लिया था। बाद में निर्देशक सुभाष घई के कहने पर उन्होंने जैकी श्राॅफ के अपोजिट फिल्म 'हीरो' में अभिनय करने के लिए हामी भर दी। 'हीरो' बाॅक्स ऑफिस पर सक्सेजफुल साबित हुई और मीनाक्षी रातों-रात स्टार बन गईं। 1985 में सुभाष घई ने मीनाक्षी को फिल्म 'मेरी जंग' में कास्ट किया जो साल की सबसे बडी़ हाइएस्ट ग्राॅसर साबित हुई थी। फिल्म में उनके अपोजिट एक्टर अनिल कपूर थे।इन हीरो के साथ फैंस करते थे पसंदमीनाक्षी शेषाद्री ने बाॅलीवुड में कई बडे़ स्टार्स के साथ काम किया है पर उनकी जोडी़ फैंस सबसे ज्यादा अगर किसी की साथ देखना पसंद करते थे, वो स्टार्स सनी देओल, ऋषि कपूर, जैकी श्राॅफ और विनोद खन्ना हैं।

इस फिल्म में दिखीं अमिताभ के साथ 1988 में मीनाक्षी शेषाद्री ने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'शहंशाह' में भी काम किया है। फिल्म को बाॅक्स ऑफिस पर अपार सफलता मिली थी। वहीं आज भी अमिताभ बच्चन को लोग शहंशाह के नाम से पुकारते हैं।शाहरुख के बेटे आर्यन के 21 वें बर्थडे पर करण जौहर ने बोली ये इमोशनल बात, कहा अपना 'बेबी ब्वाॅय'अमजद खान बर्थडे : ये हैं 10 बॉलीवुड खलनायक जो अपने फेमस डायलाॅग से बन गए अमर, कौन है आपका फेवरेट

Posted By: Vandana Sharma