70 के दशक की बोल्ड ब्यूटी परवीन बॉबी ने फिल्मी दुनिया में महज 15 साल ही काम किया पर इन सालों में एक से बढ़कर एक फिल्मी किरदारों से लोगों के दिलों में कभी न मिटने वाली छाप छोड़ दी। आज भले ही परवीन हमारे बीच मौजूद न हों पर आज उनके जन्म दिन के मौके पर जानें उनके जीवन से जुडे़ कुछ अनसुने पहलू...


माता पिता की शादी के 14 साल बाद हुआ जन्मपरवीन बॉबी 70 के दशक की बेहद खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार थीं। परवीन का जन्म 4 अप्रैल, 1949 में हुआ था। परवीन खूबसूरत तो थीं ही साथ-साथ उस समय की ग्लैमरस अभिनेत्री भी थीं। कहा जा सकता है कि ग्लैमसर शब्द उन्हीं से परिभाषित होता था। परवीन बॉबी अपनी माता-पिता की एकलौती संतान थीं। परवीन के पिता जूनागढ़ के नवाब के दीवान थे। जब परवीन के माता-पिता की शादी हुई तो उन्हें करीब 14 साल तक संतान का सुख नहीं मिला। बाद में 14 साल बाद परवीन ने जन्म लिया और माता-पिता की आस बनीं। परवीन अपने माता-पिता की एकलौती संतान थीं। हलांकी परवीन सिर्फ 10 साल की ही थीं जब उनके पिता का निधन हो गया था। डिप्रेशन में जानें के बाद हुआ ये हाल
डायरेक्टर महेश भट्ट से रिलेशन टूटन के बाद परवीन बॉबी काफी ज्यादा सदमें में चली गईं और फिर उनका ठीक हो पाना बहुक मुश्किल हो गया। इस रिश्ते के टूटने के बाद जैसी उनकी जिंदगी की उम्मीदें ही खत्म हो गईं और वो बुझी सी रहने लगीं, बीमार रहने लगीं। डॉक्टरों के मुताबिक परवीन बॉबी मानसिक रूप से बीमार हो गईं। महेश भट्ट ने परवीन बॉबी के इलाज के लिए कई डॉक्टरों को अप्रोच किया पर वो ठीक नहीं हो पाईं। परवीन एक बार डिप्रेशन में गईं तो फिर कभी उससे उबर नहीं पाईं। बाद में परवीन को फिर प्यार हुआ। इस बार परवीन जग्गू कृष्णमूर्ति के प्यार में पडी़। धीरे धीरे परवीन की हालत भी ठीक होने लगी। परवीन बॉबी का निधन मिस्ट्री बन गयाउनकी जिंदगी में तो जैसे कभी प्यार लिखा ही नहीं था। परवीन इस रिश्ते के टूटने के बाद तो पूरी तरह डिप्रेशन की चपेट में आ चुकी थीं और बीमार रहने लगी थीं। दिमागी तौर पर परवीन बुरी तरह बीमार थीं। एक समय ऐसा आया कि धीरे से उनका स्वास्थ बिगड़ता ही चला गया। सभी डॉक्टरों ने जवाब दे दिया था। जिंदगी के आखिरी पलों में वो बिल्कुल अकेली रह गई थीं। बाद में साल 2005 में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। परवीन की मौत कैसे हुई किसी को नहीं पता। उनके पडो़सियों के बताने पर पता चला था कि वो कमरे में कई दिनों बाद मृत पाई गईं।बर्थ डे : कोरियोग्राफर प्रभुदेवा के खिलाफ पत्नी ने इस वजह से दर्ज कराई थी शिकायत, इन फिल्मों से मिली पहचान


बर्थ डे : अपने कैंसर पीडि़त पिता के साथ कपिल शर्मा ने कभी की थी ये गलत हरकत, बाद में हुआ पछतावा

Posted By: Vandana Sharma