हिंदी सिनेमा को अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले एक्टर और डायरेक्टर राज कूपर की आज पुण्यतिथी है। इन्हें सिर्फ देश में ही नहीं विदेश में भी सम्मानित किया गया है। चलिए जानते हैं राज कपूर की जिंदगी से जुड़े कुछ किस्सों के बारे में।


इस तरह शुरू किया फिल्मी करियरकानपुर। वो कहते हैं न की पूत के पांव पालने में ही दिख जाते हैं। कुछ ऐसा ही किस्सा राज कपूर के फिल्म जगत में कदम रखने का है। महज 10 साल की छोटी सी उम्र में राज कपूर ने 1935 में फिल्म 'इकलाब' में अभिनय किया था। इसके बाद राज कपूर को 1947 में फिल्म 'नील कमल' में मधुबाला के अपोजिट रोल करने का सुनहरा मौका मिला। इस फिल्म में अभिनय करने के बाद राजकपूर ने कई हिट फिल्में दीं जिनमें से 'आवारा', 'मेरा नाम जोकर', 'श्री 420', 'जिस देश में गंगा रहता है', 'आह' और 'जागते रहो' शामिल है। राज कूपर ने बतौर एक्टर बॉलीवुड में जितना फेम बटोरा उतना ही फिल्म निर्देशन में भी। राज कपूर ने 'राम तेरी गंगा मैली', 'बॉबी' और 'प्रेम रोग' जैसी बेहतरीन फिल्में निर्देशित की हैं।


छोटे कद की वजह से कभी चाइना नहीं गए

राज कपूर अपने समय के जाने माने कलाकारों में से एक थे। इनको लोग बॉलीवुड में ही नहीं विदेशों में भी सम्मान देते थे। एक बार चीन ने राज कपूर को अपने देश में घूमने के लिए न्योता भेजा। राज कपूर ने चीन जाने के बारे में कई बार विचार किया और फिर मना कर दिया। मिड डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक राज कपूर के बेटे और एक्टर रणधीर कपूर ने उनसे पूछा की वो वहां क्यों नहीं जाना चाहते। इस पर राज कपूर ने कहा कि उन्होंने काफी वजन बढा़ लिया है और उनका कद छोटा है। राज कपूर बोले वो मुझे 'आवारा' और 'श्री 420' वाला राज कपूर समझ कर बुला रहे होंगे पर उन्हें क्या पता की मैं अब कैसा दिखता हूं। राज कपूर ने रणधीर से कहा मेरा साइज देखो मैं कितना मोटा हो गया हूं। हालांकि राज कपूर का परिवार चीन जाने के लिए दो दिनों से पैकिंग कर रहा था पर राज कपूर ने अचानक ही मना कर दिया। कनाडा में है राज कपूर के नाम की सड़क

बॉलीवुड के कई ऐसे कलाकार हैं जिन्हें विदेशों में सम्मान देने के लिए लोग अजीब रास्ते खोज निकालते हैं। किसी के नाम पर रेस्त्रां हैं तो किसी के नाम पर सड़क। बॉलीवुड के शोमैन कहे जाने वाले एक्टर राज कपूर के नाम पर भी कनाडा में एक सड़क का नाम है। अपने डायरेक्शन और एक्टिंग से राज कपूर ने सिर्फ बॉलीवुड को ही अपना मुरीद नहीं बनाया बल्कि विदेशों में भी अपनी फिल्मों की छाप छोडी़ है। इसलिए कनाडा के शहर ब्रम्पटन की एक सड़क नाम राज कपूर के नाम पर उन्हें सम्मानित करने के लिए रखा गया है। उस सड़क को स्थानिय निवासी कहते हैं 'राज कपूर रोड'। हालांकि अब राज कपूर हमारे बीच नहीं हैं। 2 जून, 1988 में ही राज कपूर ने दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। आज भले ही वो हमारे बीच नहीं हैं पर उनके बेहतरीन अभिनय और निर्देशन में बनी फिल्मों से वो हमेशा लोगों के दिल में अमर रहेंगे। नरगिस पुण्यतिथी : यहां जानें नरगिस की जिंदगी से जुडी़ ये 10 अनसुनी बातेंयह है सलमान खान की आने वाली फिल्म रेस 3 का राजकपूर कनेक्शन

Posted By: Vandana Sharma