एक्टर डायरेक्टर राकेश रोशन आज अपना 68वां जन्मदिन सेलीब्रेट कर रहे हैं। मालूम हो कि राकेश रोशन की वाइफ पिंकी बॉलीवुड फैमिली की नॉन फिल्मी सदस्य हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही फिल्मी सितारों के बारे में जिन्होंने नॉन फिल्मी सदस्यों से शादी की...


कानपुर। राकेश रोशन 6 सितंबर, 1949 को पैदा हुए थे और आज वो अपना 68वां जन्मदिन मना रहे हैं। राकेश ने मशहूर डायरेक्टर ओम प्रकाश की नॉन फिल्मी बेटी पिंकी से शादी की। मालूम हो कि राकेश इंडस्ट्री में ऐसा करने वाले एकलौते एक्टर नहीं है। इस लिस्ट में और भी कई नाम शामिल हैं। - राकेश रोशन के बेटे और 'सुपर 30'  एक्टर ऋतिक रोशन ने भी सुजैन से शादी की, जो फिल्मी परिवार का हिस्सा तो हैं मगर खुद इस क्षेत्र से उनका कोई लेना-देना नहीं है। मालूम हो कि सुजैन खान एक्टर और डायरेक्टर संजय खान की बेटी हैं। पता हो कि इनके दो बच्चे भी हैं।
- स्वर्गीय एक्टर फिरोज खान के बेटे और एक्टर फरदीन खान ने बॉलीवुड में बतौर एक्टर काफी छोटा समय बिताया पर लोगों को अपने अभिनय से खूब इंटरटेन किया। फरदीन वेटरन एक्ट्रेस मुमताज की बेटी नताशा माधवानी से शादी के बंधन में बंधे। अब इनके दो बच्चे भी हैं।


- 'थ्री इडियट्स' और 'रंग दे बसंती' स्टार शरमन जोशी तो याद ही होगें। शरमन जोशी ने भी बॉलीवुड के ऐसे स्टार की बेटी से शादी की है जिनका फिल्मों से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है। इंडस्ट्री के जाने माने विलेन प्रेम चोपडा़ की बेटी प्रेरणा चोपडा़ शरमन की वाइफ हैं। - 'गोल्ड' स्टार कुणाल कपूर ने अमिताभ बच्चन के भाई की बेटी यानी की भतीजी नैना बच्चन से शादी की। नैना अमिताभ के भाई अजिताभ की बेटी हैं। दोनों को मिलवाने का काम अमिताभ की बेटी श्वेता बच्चन ने ही किया था। - इंडस्ट्री के फेमस विलेन शक्ति कपूर ने शिवांगी कोल्हापुरी से शादी कर अपना पूरा जीवन उनके नाम कर दिया। मालूम हो कि शिवांगी वेटरन एक्टर पद्मिनी कोल्हापुरी की बहन हैं। शिवांगी तीन बहने हैं और उनकी तीसरी बहन का नाम तेजस्विनी हैं। तीनों में से सिर्फ पद्मिनी ही बॉलीवुड में दिखीं।- फिल्म लव स्टोरी वाले एक्टर कुमार गौरव याद हैं जिनकी मासूमियत ने तमाम लड़कियों के दिल चुरा लिए थे। राजेंद्र कुमार के बेटे कुमार गौरव ने स्वर्गीय एक्टर्स नरगिस और सुनील दत्त की बेटी नम्रता से शादी की थी। अब दोनों की दो बेटियां भी हैं सांची और सिया।

- बॉलीवुड के शोमैन राज कपूर ने भी अपने लिए इंडस्ट्री की फिल्मी फैमिली से नॉन फिल्मी दुल्हनिया ढूंढ निकाली। राज कपूर ने कृष्णा मल्होत्रा से शादी की जो उस समय के फेमस एक्टर्स प्रेम नाथ और राजेंद्र नाथ की बहन थीं।ऋतिक रोशन की 'सुपर 30' के ये 3 पोस्टर टीचर्स डे पर हुए रिलीज बोले, 'अब राजा का बेटा राजा नहीं बनेगा''भारत' एक्ट्रेस दिशा पटानी ने ऋतिक से अपने इस रिलेशन का किया खुलासा, देखते रह गए टाइगर

Posted By: Vandana Sharma