लेजेंड्री फिल्म मेकर पृथ्वीराज कपूर के बेटे और वेटरन एक्टर शम्मी कपूर की आज जन्म तिथि है। चलिए इस मौके पर उनसे जुडे़ कुछ अनसुने किस्से जानते हैं...


कानपुर। 21 अक्टूबर, 1931 को जन्में एक्टर शम्मी कपूर के पिता पृथ्वीराज कपूर फिल्म जगत के जाने माने निर्देशक रहे और उनकी मां रामसरनी कपूर थीं। शम्मी कपूर के दो भाई और भी थे राज कपूर और शशी कपूर। - शम्मी कपूर को सबसे ज्यादा उनकी फिल्मों 'तुमसा नहीं देखा', 'दिल देके देखो', 'जंगली', 'प्यार किया तो डरना क्या', 'एन इवनिंग इन पैरिस', 'ब्रह्मचारी', 'अंदाज' और 'सच्चाई' में उनके दमदार अभिनय के लिए याद किया जाता है।- मालूम हो कि कपूर परिवार में उस वक्त एक्ट्रेस बहु घर में वर्जित थी और शम्मी उम्र में अपने से बडी़ अभिनेत्री गीता बाली संग प्यार में पड़ गए थे। उनको डर था कि इसके लिए उनका परिवार कभी नहीं मानेगा फिर उन्होंने कॉमेडियन जॉनी वॉकर की मदद से गीता से गुपचुप शादी की।  


- मिड डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक शम्मी कपूर और गीता बाली गुपचुप शादी के लिए इतने उतावले थे कि निर्धारित समय से पहले ही मंदिर पहुंच गए थे। नतीजतन वो गीता की मांग भरने के लिए सिंदूर लाना ही भूल गए। तब उन्होंने गीती की लिपिस्टिक से उनकी मांग भरी थी।

- 1957 में आई फिल्म 'तुमसा नहीं देखा' से शम्मी कपूर रातों रात स्टार बन गए थे। मालूम हो कि इस फिल्म में वो बतौर सेकंड च्वॉइस अभिनय करते नजर आए थे। इसके लिए फिल्म मेकर्स की पहली च्वॉइस देव आनंद और अमीता थे। - शम्मी कपूर की हेयर स्टाइलिश कई बार उनकी पत्नी गीता बाली हुआ करती थीं। पता हो कि शम्मी अपने लुक्स के साथ-साथ अपने गानों में डांस को लेकर काफी चर्चित रहते थे। फिल्म 'एन इवनिंग इन पैरिस' के सॉन्ग 'आसमान से आया फरिस्ता' के लिए उन्हें हैलीकॉप्टर में फिल्माया जाना था। शम्मी चाहते हुए भी उस वक्त डांस नहीं कर पा रहे थे क्योंकि उन्हें हैलीकॉप्टर की आवाज में म्यूजिक सुनाई ही नहीं दे रहा था।- शम्मी कपूर आखिरी बार इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी फिल्म 'रॉकस्टार' में नजर आए थे। फिल्म में मुख्य कलाकार उनके पोते रणबीर कपूर को दिया गया था। कपूर परिवार शम्मी के रोल को फिल्म में इंपॉर्टेंस देने के लिए अपनी कृतज्ञता जाहिर की थी।

- फिल्म 'रॉकस्टार' में शम्मी कपूर काफी ज्यादा फिजिकल पेन से जूझ रहे थे। शम्मी के बेटे आदित्य राज ने मिड डे को बताया, 'इतने दर्द में भी पापा ने बेहतरीन अभिनय किया। इधर-उधर मुड़ने में शूट के वक्त उन्हें काफी तकलीफ थी। उन्हें भारी भरकम कॉस्ट्यूम पहनने पड़ते थे और इसके बावजूद पापा ने अच्छा परफॉर्मेंस दिया।'- मालूम हो कि शम्मी कपूर की तरह उनके पिता पृथ्वीराज कपूर ने भी फिजिकल पेन के चलते फिल्म शूट की थी। आदित्य राज कपूर ने बताया, 'फिल्म कल आज और कल में शूटिंग के दौरान काफी ज्यादा दर्द से जूझ रहे थे।'बॉलीवुड ही नहीं इन हॉलीवुड फिल्मों से भी ओम पुरी ने कमाया नाम, यहां दिखे थे आखिरी बारबिना कपड़ों के शूट किया था यह सीन, जानें सिमी ग्रेवाल से जुडी़ ये अनजानी बातें

Posted By: Vandana Sharma