- परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही बरतने का आरोप

- हॉस्पिटल के गमले तोड़कर स्टाफ के साथ की धक्का-मुक्की

Meerut : शहर के एक अस्पताल में सुबह एक नो वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक बच्चे के परिजनों ने डाक्टरों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। इस बीच अस्पताल में तोड़-फोड़ भी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को बामुश्किल शांत कराया है। वहीं मृतक के परिजनों ने डाक्टर के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। देर शाम तक समझौते के प्रयास जारी रहे।

ये है मामला

लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र के श्यामनगर के रहने वाले यामीन ने बताया कि उसके 9 वर्षीय बेटे आशिफ खान को पीलिया था। सोमवार की रात करीब दो बजे उसकी हालत अधिक बिगड़ गई तो उन्होंने उसे रात में ही धनवंतरी अस्पताल में भर्ती कराया। आरोप लगाया कि एक डाक्टर की लापरवाही के कारण उसके बेटे की मंगलवार सुबह करीब पांच बजे मौत हो गई।

हॉस्पिटल में तोड-फोड

वहीं आशिफ की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों ने अस्पताल में तोड़-फोड़ करते हुए जमकर हंगामा किया। अस्पताल प्रबंधन ने मामले की जानकारी सिविल लाइन पुलिस को दी। जिसके बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे लोगों को बामुश्किल शांत कराया। मृतक के परिजनों ने एक डाक्टर के खिलाफ इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

वर्जन

इलाज के रुपये न देने पर मृतक के परिजन उन पर आरोप लगाए है। उनके ऊपर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद है। बच्चों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। जिसे बचाने के लिए पूरी कोशिश की गई थी।

-डॉ। नीरज कांबोज, डॉक्टर

---

Posted By: Inextlive