वर्ल्ड इमोजी डे पर एप्पल के यूजर्स के लिए खुशखबरी आई है। दरअसल कंपनी ने आईफोन यूजर्स के लिए कुछ नए इमोजी की सौगात दी है...


कानपुर। एप्पल ने अपने आईफोन यूजर्स के लिए इस साल कुछ नए इमोजी एड किए हैं। ये सिर्फ आईफोन में ही नहीं बल्कि एप्पल के सभी प्लेटफार्म्स आईओएस, आईपैड ओएस, मैकओएस और वाॅच ओएस में भी उपलब्ध होगा। ये नए इमोजी ज्यादातर इंसानी रूप-रेखा को ध्यान में रख कर बनाए गए हैं। जोड़े वाले इमोजी सेलेक्ट करते वक्त आप दोनों का अलग-अलग स्किन कलर सेलेक्ट कर सकते हैं। ये नए इमोजी किए गए हैं शामिल


इंसानी रिश्तों को ध्यान में रख कर भी कई इमोजी दिखे हैं। एक इमोजी में तो दो लोग एक-दूसरे का हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं। इसमें लड़का-लड़की ही नहीं बल्कि लड़की-लड़की और लड़का-लड़का भी एक-दूसरे का हाथ थामें दिख रहे हैं। वहीं कुछ इमोजी डिसएबिलिटी को ध्यान में रख कर भी बनाए गए हैं। एक इमोजी में कान में सुनने वाली मशीन लगी हुई दिख है। एक में लड़की अपनी आंख की ओर इशारा कर रही है जिसका अर्थ है उसे दिखाई नहीं देता है। वहीं एक इमोजी में लड़का सफेद छड़ी लिए सड़क पार कर रहा है। एक में लड़की व्हील चेयर पर बैठी है तो कुछ इमोजी में मैकेनिकल हाथ-पैर नजर आ रहे है।

World Emoji Day: यह है इमोजी का इतिहास, ऐसे हुई शुरुआतएनिमल, क्लोथ और फूड इमोजी में है ये नयाइन सभी चीजों के अलावा एनिमल इमोजी में कुछ नए जानवारों को जोड़ा गया है। इसमें ऑरंगुटन, स्कंक, स्लाॅथ और फ्लेमिंगो शामिल हैं। वहीं फूड इमोजी में प्याज, लेहसुन, वेफर, फालाफेल, बटर और ओएस्टर जोड़े गए हैं। कपड़ों के इमोजी में साड़ी, स्विम-सूट वैगेरह नए हैं। एप्पल के सभी नए इमोजी वर्जन 12.0 के सेट हैं। गूगल ने इन सभी इमोजी को अपने एंड्राइड वर्जन 10 बीटा में भी जोड़ लिया है। हालांकि एप्पल के सभी प्लेटफार्म्स के यूजर्स को इन इमोजियों के लिए इंतजार नहीं करना पड़ा। जीएसएम एरीना के मुताबिक कई और नए इमोजी कुछ ही समय में एड किए जाएंगे।

Posted By: Vandana Sharma