जीनत अमान बर्थडे जब अभिषेक बच्चन पूछ बैठे क्या मैं आपके साथ सो सकता हूं जीनत का जवाब सुन उड़ जाएंगे होश
2018-11-19T12:09:09+05:30बाॅलीवुड में कभी अपने बोल्ड अवतार से पहचानी जानी वाली एक्ट्रेस जीनत अमान का आज 67वां जन्मदिन है। इस मौके पर चलिए आपको बताते हैं कि अभिषेक बच्चन उनकी खूबसूरती के दीवाने हो बैठे और आखिर क्यों पूछ बैठे की क्या मैं आपके साथ सो सकता हूं। वहीं राजकपूर ने भी उन्हें एक बेहद खास काम के लिए सोने के सिक्के दिए थे
कानपुर। आज बाॅलीवुड में अपनी बोल्डनेस के लिए याद की जाने वाली एक्ट्रेस जीनत अमान का 67वां जन्मदिन है। इस मौके पर चलिए जानते हैं उनके जीवन से जुड़ी कई अहम बातें। ऐसी ही एक बात अभिषेक बच्चन और जीनत के बीच हुई थी जिसके बारे में शायद बहुत कम ही लोग जानते होंगे। वैसे तो जीनत ने बाॅलीवुड में कई हिट फिल्में दी हैं पर वो शशि कपूर के अपोजिट फिल्म 'सत्यम शिवम सुंदरम' में अपने रूपा के किरदार के लिए पहचानी जाती हैं। चलिए उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुडे़ कई अनसुने किस्से।
इस वजह से राजकपूर ने खुश हो कर दिए सोने के सिक्के
एक टीवी शो में दिए इंटरव्यू के मुताबिक जब राजकपूर रूपा के किरदार का आॅडिशन ले रहे थे तब एक दिन जीनत घांघरा-चोली पहन कर और अपने चेहरे को एक तरफ से टिशू पेपर से ढक कर उन्होंने रूपा का अवतार लिया। इसके बाद वो राजकपूर के घर पहुंचीं और कहा 'राज जी से कहना उनकी रूपा आई है'। कैरेक्टर को इतना सीरियली लेने और एक्टिंग के लिए अपना पैशन दिखाने से राजकपूर उन पर खुश हुए और उन्हें सोने के सिक्के इनाम के तौर पर दिए।
जब अभिषेक पूछ बैठे 'क्या मैं आपके साथ सो सकता हूं'
मिड डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक अभिषेक बच्चन ने 70 के दशक की बोल्ड ब्यूटी जीनत अमान को अपने बचपन का प्यार और क्रश बताया। वहीं खबर में कही गई एक बात के अनुसार अभिषेक बच्चन जब महज 5 साल के ही थे तब उनके पिता अमिताभ बच्चन और जीनत अमान हिमाचल प्रदेश में एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। इस शूटिंग ट्रिप पर अभिषेक भी उनके साथ गए थे। एक दिन जीनत डिनर करने के बाद अपने रूम में सोने जा रही थीं तो अभिषेक दौडे़-दौडे़ उनके पास गए और कहा 'आप किसके साथ सोने जा रही हैं'। इस पर जीनत अमान ने हंसते हुए उन्हें जवाब दिया 'अकेले'। तब अभिषेक ने दोबारा पूछा 'क्या मैं आपके साथ सो सकता हूं' तो जीनत ने उन्हें समझाते हुए कहा, 'थोडे़ बडे़ हो जाओ फिर'।
सुष्मिता सेन बर्थडे: बॉलीवुड की इन सिंगल मदर्स से अलग है इनकी कहानी, टीनएज में ही बन गई थीं बिन ब्याही मां
तस्वीरें: आराध्या के 7वें जन्मदिन को ऐश-अभिषेक ने ऐसे किया सेलिब्रेट, कही ये इमोशनल बातें