बारिश के बाद एक बार से सूरज की तेज तपिश से बढ़ी गर्मी

आने वाले दिनों में एक बार फिर दिखेगा बदलाव

Meerut। बीते एक सप्ताह से मौसम के मिजाज में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। बीते दिनों जहां आंधी और बारिश ने तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। लेकिन, गुरुवार को एक बार फिर गर्मी ने आम लोगों को परेशान कर दिया। मौसम वैज्ञानिक रवि कुमार ने बताया कि 24 घंटों में एक बार आंधी और बारिश आने की संभावना बनी हुई है।

तेज धूप से परेशानी

गुरुवार को सुबह से ही सूरज की तेज तपिश ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर में भीषण गर्मी से बचाव के लिए लोगों ने ठंडे पेय पदार्थो का सहारा लिया। मौसम कार्यालय से अधिकतम तापमान 37डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 24.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। यह तापमान बुधवार के मुकाबले 6 डिग्री अधिक था। मौसम विभाग के मुताबिक एक -दो दिन के अंदर एक बार से बारिश के साथ मौसम में बदलाव आएगा।

Posted By: Inextlive