PATNA (5 Nov)): रविवार रात के 12 बजे। पटना के परसा बाजार थाना क्षेत्र के एतवारी गांव में कुछ लोग बैठकर जुआ खेल रहे थे। तभी पकड़ो-पकड़ो कहते हुए पुलिस ने वहां धावा बोल दिया। इसी दौरान पुलिस और जुआरियों में कहासुनी हुई। जब इसकी भनक गांव वालों को लगी तो वे भी मौके पर आ गए। इसी बीच पुलिस ने फायरिंग कर दी जिसमें एक युवक अभिषेक पिता बालदेव राय (26) की मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल अजीत पिता शुभाष राय (25) और पिंटू पिता अजय राय (29)ं का इलाज पीएमसीएच में चल रहा है। घटना के बाद जब बवाल हुआ तो पुलिस की पोल खुल गई। फायरिंग करने वाली पुलिस परसा थाने की न होकर बेउर थाने निकली। लोगों का आरोप है कि वसूली के चक्कर में सीमा का उल्लंघन करते हुए बेउर थाने की पुलिस इस घटना को अंजाम दिया। लोग सवाल उठा रहे हैं कि यूपी पुलिस की राह पर पटना पुलिस भी चलने लगी है।

पुलिस को बना लिया बंधक

फायरिंग में युवक की मौत के बाद गांव वाले आक्रोशित हो गए और पुलिसकर्मियों पर हमला कर बंधक बना लिया। इसमे एसआई त्रिशूल पांडे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मामला बढ़ता देखा रात में ही एतवारी गांव में अतिरिक्त पुलिस जवान को बुलाया गया। भीड़ काफी उग्र होती जा रही थी। काफी प्रयास के बाद करीब चार घंटे बाद लोग शांत हुए। मौत के बाद लोगों ने परसा-पुनपुन सड़क मार्ग और पटना गया रेल मार्ग जाम कर दिया। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने हलका बल प्रयोग कर सभी को खदेड़ दिया।

पुलिस की जुबानी गोली की कहानी

पुलिस की एक टीम रात्रि गश्ती पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि एतवारी गांव में लोग जुआ खेल रहे हैं। एसआई त्रिसुल पांड उन्हे देखकर जुआरी भड़क गए। पहले तो उन्हे समझाने की कोशिश की गई लेकिन वो लोग नहीं माने और त्रिसूल पांडे की रिवॉल्वर छिनने लगे। इस पर त्रिसूल पांडे ने खुद की सुरक्षा के लिए पहले दो लोगों के पैर में गोली मार दी। इसके बाद एक युवक को गलती से हाथ में गोली लग गई और उसकी मौत हो गई।

ग्रामीणों की जुबानी मौत की कहानी

ग्रामीणों का कहना है कि गांव के लोग पूजा पंडाल में बैठे थे। इस दौरान गांव के ही लोगों ने रंजिश के कारण पुलिस को फोनकर बुलाया। एसआई त्रिसूल पांडे लोगों के साथ गाली-गलौच करने लगे। इस लोगों ने उन्हे मना किया तो वो नहीं माने। बाद में गाली देते हुए अपनी बंदूक निकाले और फायरिंग शुरू कर दी। गांव वालों ने बताया कि हमारा थाना क्षेत्र परसा बाजार है लेकिन अवैध कमाई के चक्कर में त्रिसूल पांडे गाली-गलौच करते हैं।

Posted By: Inextlive