PATNA : मसौढ़ी थाना क्षेत्र में एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। इसमे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। मामले में पुलिस जांच कर रही है। जानकारीे के अनुसार हांडा निवासी विकास चौधरी शनिवार को बाइक से अपने भांजे के साथ बाजार गए थे .बाजार से वो दोनों साथ में घर लौट रहे थे। इस दौरान जैसे ही बरनी रोड पर पहुंचे। पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दिया। इसमे बाइक सवार करीब 10 फीट तक घिसटाता चला गया। विकास के सिर में चोट लगने के कारण अधिक खून बह गया। इसमे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद दौड़े लोग

हादसे की आवाज सुनकर आस-पास के लोग तत्काल भागकर मौके पर आए। तब तक ट्रक चालक वहां से भाग गया। विकास की मौत हो गई थी। वहीं भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया था। लोग उसे अस्पताल लेकर गए। वहां पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर लिया। उसका इलाज चल रहा है। वहीं मृतक विकास का रविवार को पीएम किया जाएगा।

Posted By: Inextlive