-मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

PATNA: बंधन बैंक लूट कांड में एक माह बाद मुख्य आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। वहीं मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है। राजीव नगर थाना के जय प्रकाश नगर स्थित बंधन बैंक के कर्मचारियों को 17 जनवरी को बंधक बनाकर 7.89 लाख रुपए लूट कर भाग गए। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी मुकेश शर्मा फरार चल रहा था। पुलिस उसके घर लगातार दबिश दे रही थी। इसके बाद आरोपी मुकेश परेशान होकर कोर्ट में सरेंडर कर दिया।

Posted By: Inextlive