Jamshedpur : आसमान छूते दाम के चलते प्याज आम आदमी की पहुंच से दूर हो गया था. पर सिटी में साउथ के प्याज की सप्लाई स्टार्ट हो जाने से फिर से खुशी लौट आई है. प्याज के रेट में आई करीब आठ रुपये की गिरावट ने एक बार फिर से आम आदमी के किचन की खुशबू बढ़ा दी है.

साउथ के प्याज ने मारी entry
सिटी में संडे को साउथ के प्याज की सप्लाई स्टार्ट हो गई। साकची वेजिटेबल मार्केट के प्याज के होल सेलर अनिल साव ने बताया कि अब तक नासिक से प्याज की सप्लाई होती रही थी, जहां प्याज का सीजन लगभग खत्म हो चुका है। इसलिए प्याज का रेट बढ़ा हुआ और कंजप्शन घटा हुआ था। पर अब आंध्र प्रदेश से सप्लाई स्टार्ट हो गई है। इसलिए रेट डाउन हो गया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल 3 से 4 ट्रक ही सप्लाई हो रही है, जबकि सिटी मे करीब 8 ट्रक की डेली का कंजप्शन रहता है। दरअसल प्याज के रेट काफी हाई चल रहे थे। इसके चलते कंजप्शन डाउन था। अब जैसे-जैसे कंजप्शन बढ़ेगा, सप्लाई भी बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि आने वाले फोर्टनाइट में प्याज का रेट करीब आधा हो जाने के आसार हैं।

लोगों ने ली राहत की सांस
सिटी में सैटरडे को साउथ के प्याज की पहली खेप आई और इसी के साथ प्याज के रेट में 6 से लेकर 8 रुपये तक की गिरावट आई। प्याज के रेट गिरते ही मार्केट में प्याज परचेज करने के लिए लोगों की जबरदस्त भीड़ दिखाई दी। जहां फ्राइडे और सैटरडे तक मार्केट में प्याज का रेट 56 रुपये पर केजी चल रहा था। वहीं संडे को काफी दिनों बाद लोगों को प्याज 48 से लेकर 50 रुपये पर केजी के रेट में नसीब हुआ। धतकीडीह में रहने वाले तौशीफ अहमद ने बताया कि कम से कम प्याज के रेट डाउन हो जाने से घर में चिकन बनाकर तो खा सकते हैं।

सिटी में आंध्र प्रदेश का प्याज आने लगा है। जिससे रेट कुछ डाउन हुआ है। आने वाले फोर्टनाइट में प्याज का रेट लगभग आधा हो जाने की उम्मीद है।
-अनिल राव, थोक सेलर, साकची वेजिटेबल मार्केट
प्याज का रेट ज्यादा होने के चलते बिजनेस में लॉस हो रहा था। रेट डाउन होने से बुहत राहत मिली है। अब कस्टमर को प्याज भी दे सकते हैं।
-विजय, ओनर, शाही भोजनालय, डिमना रोड

Report by : jamshedpur@inext.co.in

Posted By: Inextlive