-दो दिन बाद नहीं मिलेगा 8 परसेंट डिस्काउंट

-हाउस और वॉटर टैक्स पर डिस्काउंट का अंतिम मौका

फैक्ट फाइल

20 करोड़ रुपए से अधिक था बकाया

20 दिन से चल रहे हैं निगम के कैंप

08 करोड़ रुपए से अधिक हुए जमा

10 करोड़ रुपए तक पहुंचने की उम्मीद

ALLAHABAD: अगर आपने हाउस टैक्स जमा नहीं किया है या पिछले कई सालों से हाउस टैक्स बकाया चल रहा है तो आठ परसेंट डिस्काउंट के साथ टैक्स जमा करने का आपके पास केवल दो दिन का मौका है। अगर इन दो दिनों में अपना टैक्स जमा नहीं किया तो फिर डबल नुकसान होगा। इससे एक तरफ जहां आठ परसेंट डिस्काउंट नहीं मिलेगा। वहीं, दूसरी तरफ नगर निगम लेट फीस के साथ टैक्स पर टैक्स वसूलेगा।

आठ जुलाई से चल रहा है कैंप

नगर निगम की इनकम बढ़ाने और पब्लिक की प्रॉब्लम को सॉल्व करने के लिए नगर निगम ने पब्लिक को अपने पास बुलाने के बजाय पब्लिक के पास जाने का निर्णय लिया। इसी के तहत आठ जुलाई से नगर निगम की ओर से शहर के पांचों जोन में अलग-अलग वार्डो में कैंप लगाया गया। जहां पहुंचे लोगों ने न सिर्फ केवल हाउस और वाटर टैक्स जमा किया बल्कि टैक्स से संबंधित गड़बडि़यों की शिकायत दर्ज कराई। प्रॉब्लम्स को सॉल्व करने के साथ टैक्स वसूला गया।

आठ करोड़ से अधिक की वसूली

नगर निगम का करीब 20 करोड़ रुपए से अधिक हाउस टैक्स के रूप में पब्लिक पर बकाया चल रहा है। 20 दिन के कैंप में नगर निगम ने घाटे को काफी कवर किया। करीब आठ करोड़ से अधिक रुपए निगम ने वसूल किए।

टैक्स पर टैक्स लगेगा

नगर निगम द्वारा हाउस और वॉटर टैक्स पर दी जा रही आठ परसेंट डिस्काउंट की सुविधा केवल 31 जुलाई तक के लिए है। 31 जुलाई के बाद डिस्काउंट की सुविधा पब्लिक को नहीं मिलेगी। 31 के बाद जो भी टैक्स जमा करेगा उसे डिस्काउंट नहीं मिलेगा। बल्कि नगर निगम टैक्स पर टैक्स वसूलेगा वो भी लेट फीस के साथ। इसलिए डिस्काउंट पाने के लिए दो दिन का अंतिम मौका है।

यहां पर चल रहा है कैंप-

जोन-1, जोन-2, जोन-3, जोन-4, जोन-5

वर्जन-

कैंप का फायदा इलाहाबाद के लोगों के साथ ही निगम को भी हुआ है। एक तरफ जहां लोगों को हाउस टैक्स जमा करने के लिए परेशान नहीं होना पड़ा। वहीं, दूसरी तरफ पहली बार 20 दिन के अंदर नगर निगम के खजाने में आठ करोड़ से अधिक रुपया टैक्स के रूप में आया है। जो लगातार बढ़ रहा है। 31 जुलाई तक यह आंकड़ा दस करोड़ के करीब पहुंचने की उम्मीद है।

पीके मिश्रा

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी

नगर निगम

Posted By: Inextlive