- मेडिकल कॉलेज में साढ़े 11 घंटे तक पानी की आपूर्ति रही ठप

- वॉटर सप्लाई पाइप लाइन फटने से दोबारा संकट गहराया

- दोपहर में बहाल हुई आपूर्ति

GORAKHPUR: बीआरडी मेडिकल कॉलेज में एक बार फिर मरीजों को पानी के लिए जूझना पड़ा। बुधवार की रात अचानक टाइप फोर आवास के सामने पाइप लाइन फटने से यह दिक्कत हुई। गुरुवार को अल्टनेट व्यवस्था कर मरीजों का ऑपरेशन किया गया। काफी मशक्कत के बाद दोपहर में वॉटर सप्लाई बहाल हो सकी।

कई घंटे हुई मशक्कत

बुधवार की रात करीब 9 बजे सरकारी आवास टाइप फोर के पास वाटर पाइप लाइन फट गया। इसकी वजह से आपूर्ति पूरी तरह से बाधित हो गई। जिसकी वजह से विभिन्न वार्ड के शौचालय में पानी के लिए लोग तरस गए। वहीं ओटी में सामान्य ऑपरेशन के लिए पानी की जगह नार्मल स्लाइड (एनएस) का इस्तेमाल किया गया। हालांकि सुबह आपूर्ति बहाल करने के लिए मैकेनिक लगे हुए थे। करीब सुबह 11.30 पर पाइप लाइन को ठीक हुआ। आपूर्ति बहाल होने के बाद सभी ने राहत की सास ली।

वॉटर पाइप लाइन फटने की वजह से दिक्कत आई थी। जिसे दूर कर आपूर्ति बहाल की गई है।

डॉ। एमक्यू बेग, एसआईसी

Posted By: Inextlive