एमएनएनआईटी में रेनेसांस 5.0 का आयोजन, दिग्गजों ने बताया कैसे बढ़ाएं अपना बिजनेस

prayagraj@inext.co.in

PRAYAGRAJ: मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के डिजाइन एंड इनोवेशन सेन्टर द्वारा रेनेसांस की शुरुआत संस्थान के निदेशक प्रो। राजीव त्रिपाठी द्वारा शनिवार को की गई। उन्होंने छात्रों के समक्ष स्टार्ट अप पर अपनी राय रखते हुए कहा कि आजकल स्टार्ट अप्स का ही दौर है। उन्होंने छात्रों को उद्यमिता की तरफ अपनी रुचि और अधिक बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके बाद रजत चक्रवर्ती की पुस्तक ट्रैप्ड को लॉन्च किया गया जो कहती है स्वयं को खोजो और अपने जीवन को सुदृढ़ करो।

उद्यमिता वह किताब जिसे आप लिखते हैं

कार्यक्रम में हिमालयन वीकेन्डर्स के संस्थापक संजय कुमार झा ने छात्रों के साथ साझा किया कि कैसे उन्होंने अपने सपने को जीने का मकसद बनाया और हिमालयन वीकेन्डर्स बनाने में सफल हुए। उन्होंने छात्रों को बताया की उद्यमिता वह किताब नहीं है जिसे आप पढ़ते हैं बल्कि वह किताब है जो आप लिखते हैं। इस दौरान ई टॉक का आयोजन किया गया। इसमें लोको लाइव क्विजिंग गेम एप के को फाउंडर सुशील कुमार ने बताया कि कठिनाइयों का सामना करने के बावजूद कैसे उन्होंने अपने विचारों को लागू किया और सफल उद्यमी बने।

पैसों का नहीं जुनून का पीछा करें

सुशील कुमार ने छात्रों को बताया कि दृढ़ता आपके जुनून का अनुशरण करने की कुंजी है। उन्होंने कहा स्टार्टअप क्यों शुरू करें? यह जोखिम भरा है। लेकिन पैसों का नहीं बल्कि अपने जुनून का पीछा करें। उनसे छात्रों ने कुछ सवाल भी पूछे। इसके बाद प्रसिद्ध लेखक अजिताभ बोस मंच पर आए और श्रोताओं के साथ अपनी कहानी साझा की। उनके बातचीत करने का मजाकिया अंदाज छात्रों को बेहद पसंद आया। उन्होंने बताया कैसे वे अपनी किताबों को इतना लोकप्रिय बनाते हैं। उन्होंने छात्रों को किताबें लिखने के लिए भी प्रेरित किया। कहा किताबें लिखना बहुत आसान हैं। लेकिन लोगों को लगता है कि यह रॉकेट साइंस है।

इनका रहा आकर्षण

-------------

आईपीएल ऑक्सन प्रिलिम्स- यह एक क्विज प्रतियोगिता थी। जिसमें स्टूडेंट्स से क्रिकेट से जुड़े सवाल पूछे गए।

ई प्लान- इसमें स्टूडेंट्स ने अपने आईडियाज शेयर किए। उन्हें मेंटर्स ने डायरेक्शन दिया।

बिज क्विज- 20 हजार रुपए प्राईस की यह प्रतियोगिता बिजनेस पर बेस्ड सवालों से रिलेटेड थी।

इंटर्नशिप फेयर- इसमें स्टॉल लगाकर बाहर से आए लोगों ने प्रेजेंटेशन दिया और स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप के लिए इनवाइट किया।

इनफार्मल इवेंट- इसमें स्टूडेंट्स ने अलग अलग जगहों पर म्यूजिकल इवेंट समेत अट्रैक्टिव प्रोग्राम के जरिए मनोरंजन किया।

Posted By: Inextlive