रात में घर से निकला, सुबह मिली लाश
पहले धूमनगंज पुलिस ने अज्ञात शव के रूप में पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बाद में पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिवार वालों ने फोटो से की पहचान PRAYAGRAJ: रात करीब नौ बजे घर से निकले युवक की गुरुवार सुबह धूमनगंज एरिया स्थित बिसनापुर कॉलोनी के पास लाश मिली। शिनाख्त नहीं होने पर धूमनगंज पुलिस ने अज्ञात के रूप में उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद उसे ढूंढते हुए परिवार वाले पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे तो वहां फोटो देखते ही बिलख पड़े। पुलिस को नहीं मिला मोबाइलधूमनगंज थाना क्षेत्र के रामचंद्र मिशन चक मुण्डेरा निवासी स्व। प्रेम प्रकाश के चार पुत्र थे। तीसरे नंबर के बेटे अरुण कुमार श्रीवास्तव की शादी नहीं हुई थी। वह दिल्ली में प्राइवेट जॉब करता थी। दो माह पहले ही घर आया था। बताते हैं कि बुधवार रात करीब नौ बजे वह घर से निकला। देर रात तक नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश शुरू की।
रात 10 बजे तक ऑन था मोबाइल
करीब 10 बजे तक उसका मोबाइल ऑन था। इसके बाद मोबाइल बंद हो गया। सुबह उसका शव बिसनापुर कॉलोनी के पास मिला। पुलिस के मुताबिक मौके पर केवल शव था। वहां मोबाइल, जूता चप्पल आदि भी नहीं मिला। उसकी मौत के कारण को लेकर सभी अनजान हैं। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।