मानसून ने खोली नगर निगम की सफाई व्यवस्था की पोल

नालियां जाम, सड़क पर बह रहा गंदा पानी

10-15 दिनों से रोड पर जमा है नाली का पानी, नहीं है कोई सुनने वाला

पानी भरने के बाद सड़क के गड्ढे भी हुए जानलेवा

>RANCHI: मानसून ने रांची नगर निगम की पोल खोल कर रख दी है। ओवरफ्लो नालियों के कारण पूरा शहर नरक में तब्दील हो गया है। डेढ़-दो फीट जमे गंदे पानी में लोग चलने को मजबूर हैं। वहीं, सड़क पर जगह-जगह गड्ढों के कारण लोगों की जान पर भी बन आई है। स्थिति इतनी भयावह हो गई है कि लोग सड़क पर निकलना नहीं चाह रहे हैं। साथ ही मानसून से भी डर लगने लगा है। क्योंकि नगर निगम यहां सिर्फ नाम का है। घोषणाएं करना जानता है, काम नहीं करता। शहरवासियों का जीवन पूरी तरह नारकीय हो गया है। यह आलम तब है जब सीएम, नगर विकास मंत्री से लेकर मुख्य सचिव तक लगातार नगर निगम के अधिकारियों को फटकार लगा रहे हैं। लेकिन, ये हैं कि कान पर जूं तक नहीं रेंग रहा है। पेश है शहर की प्रमुख सड़कों की सच्चाई बयां करती आई नेक्स्ट की स्पेशल रिपोर्ट।

क्-सर्कुलर रोड पर मत आना

सिटी के सबसे प्रमुख सर्कुलर रोड पर लोगों का चलना दूभर हो गया है। लैंड मार्क होटल के सामने से राजस्थान कलेवालय तक नाली का गंदा पानी ओवरफ्लो कर रहा है। यहां पिछले एक हफ्ते से नाली का गंदा पानी रोड पर जमा है। इसके बदबू से लोग नाक पर रूमाल रख कर व्यवस्था को कोसते हुए पार हो रहे हैं। पैदल चलने वाले लोगों की गाड़ी के आने के संकेत से ही धड़कन बढ़ जा रही है। कहीं गंदा पानी शरीर पर न छिटक जाए।

क्यों है परेशानी

नाली कर दी गई है ब्लॉक

यहां गंदे पानी के ओवरफ्लो करने का सबसे बड़ा कारण नाली को आगे ब्लॉक करना है। यहां नया निर्माण चल रहा है। इस कारण नाली का पानी आगे निकल नहीं रहा है। सारा गंदा पानी सड़क पर ही फैला हुआ है। यहां की नालियों की सालों से सफाई भी नहीं हुई है। इसको लेकर लोग नगर निगम से कई बार गुहार भी लगा चुके हैं, लेकिन, कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई। यह हाल तब है जब इस रोड से आम लोगों के साथ ही वीआईपी भी गुजरते हैं।

ख्-बांग्ला स्कूल से मेन रोड पर डेढ़ फीट जमा पानी

बांग्ला स्कूल से मेन रोड जाना जान पर खेलने से कम नहीं है। यहां नालियों के ओवरफ्लो होने से रोड पर डेढ़ फीट तक गंदा पानी जमा हो गया है। इस रोड पर इतने गड्ढे हैं कि आए दिन पैदल से लेकर बाइक सवार तक गिरते-पड़ते रहते हैं। जबकि मेन रोड से बांग्ला स्कूल होते हुए अपर बाजार जाने का भी यह एक प्रमुख रास्ता है। हजारों लोगों का रोज इस रोड से आना जाना है। साथ ही इसी रोड पर टेलीफोन एक्सचेंज से लेकर मारवाड़ी ग‌र्ल्स कॉलेज भी है। इसके बाद भी इस रोड पर रांची नगर निगम का कोई ध्यान नहीं है। इसको लेकर लोग कई बार पार्षद से लेकर मेयर तक को अपनी व्यथा सुनाए। लेकिन, नतीजा ढाक के तीन पात।

क्यो हैं परेशानी

सैकड़ों गड्ढे, जाम हैं नालियां

इस एरिया में सालों से नालियों की सफाई नहीं होने से वो पूरी तरह जाम हो चुकी हैं। गंदा पानी नाली में नहीं, बल्कि अब रोड पर ही बह रहा है। इस कारण रोड भी खराब हो गया, जिसकी मरम्मत भी नहीं हो रही। हालत यह है कि बरसात में यहां की सभी नालियां ओवरफ्लो कर रही हैं। जिस जगह सड़क में ज्यादा गड्ढा है, वहां नाली का गंदा पानी जमा हुआ है।

फ्-लेक रोड पर चलना दूभर

लेक रोड से हिंदपीढ़ी रोड पर भी नालियों का गंदा पानी जमा हुआ है। यहां पर पिछले क्0 दिनों से नालियों का पानी रोड पर ही बह रहा है। ऐसे में इस रोड पर चलना लोगों के लिए मुसीबत बन है, लेकिन इसके बाद भी इस रोड पर ओवरफ्लो हो रही नालियों की सफाई नगर निगम कराना नहीं चाह रहा है। खासकर रात में इस रेाड पर चलना और भी ज्यादा परेशानी भरा हो जाता है। नालियों के पानी के जल जमाव से इस एरिया में महामारी का भी खतरा बढ़ गया है। पर, कोई सुननेवाला नहीं है।

क्यों परेशानी

नालियां हो चुकी हैं जाम

इस रोड के दोनों तरफ नालियों की सफाई नहीं हुई है। साथ ही नालियों की गहराई भी इतनी कम है कि उसमें पानी जाते ही वह ओवरफ्लो करने लगता है। इस कारण गंदा पानी अक्सर रोड पर ही बह रहा है।

क्या कहते हैं लोग

क्-सर्कुलर रोड पर चलना मुश्किल हो गया है। रोड पर नालियों को गंदा पानी एक फुट से भी ज्यादा ऊपर तक जमा है। सीवर का पानी होने के कारण इसकी बदबू से परेशानी हो रही है। इसके पास ही मेरी दुकान है। हजारों लोग इस रोड से गुजरने

अजीत कुमार

ख्-लैंडमार्क होटल के सामने लालपुर जाने वाले रोड पर चलना खतरे से खाली नहीं है। एक तरफ जहां नाली का गंदा पानी रोड पर जमा है, वहीं दूसरी तरफ इस रोड पर गड्ढे भी एक्सीडेंट के कारण बन रहे हैं।

गीत

फ्-रांची में नालियों के ओवरफ्लो होने से रोड पर गंदा पानी बह रहा है। यहां का रांची नगर निगम सफाई के लिए कोई काम ही नहीं करता। हर साल बरसात में लोगों का जीवन नरकीय हो जाता है।

ऋषभ चतुर्वेदी

ब्-शहर में सफाई व्यवस्था फेल हो गई है। बांग्ला स्कूल से मेन रोड वाले रोड पर कई दिनों से गंदा पानी जमा है। रोड पर चलना मुश्किल है फिर भी रांची नगर निगम कोई ध्यान नहीं दे रहा है। सिटी की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुकी है।

विशाल

भ्-लेक रोड पर चलना तो बड़ी परेशानी भरा है। नालियों का पानी ओवरफ्लो कर रोड पर बह रहा है। बरसात में तो और भी ज्यादा बुरा हाल हो गया है इस रोड का, लेकिन इसके बाद भी नगर निगम तो रांची को नरक बनाने पर तुला हुआ है। मेयर और पार्षद को जनता की समस्याओं से कोई मतलब नहीं रह गया है।

Posted By: Inextlive